Redmi 15C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट

भारत में इस स्मार्टफोन को 3 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। इसकी बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon और Redmi की पेरेंट कंपनी Xiaomi के देश में ऑनलाइन स्टोर के जरिए की जाएगी

Redmi 15C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट

यह Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2 पर चल सकता है

ख़ास बातें
  • Redmi 15C 5G में 6.9 इंच LCD HD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट होगी
  • इस स्मार्टफोन को सितंबर में पोलैंड में पेश किया गया था
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi का नया स्मार्टफोन अगले महीने भारत में लॉन्च किया जाएगा। Redmi 15C 5G के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट होगी। Redmi 15C 5G में 6.9 इंच LCD HD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में Redmi ने बताया है कि भारत में इस स्मार्टफोन को 3 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। Redmi 15C 5G में रेक्टैंगुलर कैमरा मॉड्यूल में डुअल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon और Redmi की पेरेंट कंपनी Xiaomi के देश में ऑनलाइन स्टोर के जरिए की जाएगी। इस स्मार्टफोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जल्द ही कंपनी की ओर से जानकारी दी जाएगी। 

Redmi 15C 5G में 6.9 इंच डिस्प्ले HD+ रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया जा सकता है। यह Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2 पर चल सकता है। इस स्मार्टफोन में रेक्टैंगुलर कैमरा मॉड्यूल के अंदर डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। Redmi 15C 5G में 6,000  mAh की बैटरी हो सकती है। हाल ही में एक टिप्सटर ने इस स्मार्टफोन के प्राइसेज को लीक किया है। Redmi 15C 5G के 4 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट का प्राइस 12,499 रुपये, 6 GB + 128 GB का 13,999 रुपये और 8 + 128 GB वेरिएंट का 14,999 रुपये का हो सकता है। 

इस स्मार्टफोन को सितंबर में पोलैंड में पेश किया गया था। Redmi 15C 5G में 6.9 इंच HD+ (1600 x 720) पिक्सल्स)  डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 660 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में 8 GB तक RAM और 256 GB तक की स्टोरेज है। यह Android 15 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 2 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में 6,000 mAh की बैटरी 33 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। Redmi 15C की रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सेकेंडरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिगरप्रिंट सेंसर है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  2. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  3. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  4. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  5. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  6. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  7. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  8. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  9. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  10. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »