Redmi 15C 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सेकेंडरी कैमरा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 दिसंबर 2025 15:27 IST
ख़ास बातें
  • पिछले सप्ताह Redmi 15C 5G को लॉन्च किया गया था
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया गया है
  • Redmi 15C 5G की 6,000 mAh की बैटरी 33W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है

इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi के नए स्मार्टफोन की भारत में बिक्री शुरू हो गई है। पिछले सप्ताह Redmi 15C 5G को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड  HyperOS 2 पर चलता है। Redmi 15C 5G में 6,000 mAh की बैटरी है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच HD+ डिस्प्ले है। 

Redmi 15C 5G का प्राइस, उपलब्धता

Advertisement

इस स्मार्टफोन के 4 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 12,499 रुपये, 6 GB + 128 GB वेरिएंट का 13,999 रुपये और 8 GB + 128 GB वेरिएंट का 15,499 रुपये का है। इसे Moonlight Blue, Dusk Purple और Midnight Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन को Redmi की वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon के जरिए खरीदा जा सकता है। 

Redmi 15C 5G के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच HD+ (720 x 1,600 पिक्सल्स) डिस्प्ले दिया गया है, यह 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2 पर चलता है। Redmi 15C 5G की स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के इस्तेमाल से 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सेकेंडरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

Advertisement

इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन में एंबिएंट लाइट सेंसर, ई-कम्पास और एक्सेलरोमीटर दिए गए हैं। Redmi 15C 5G की 6,000 mAh की बैटरी 33 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन के लिए दो वर्ष के सॉफ्टवेयर अपग्रेड और चार वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध कराए जाएंगे। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इस स्मार्टफोन का साइज 171.56 x 79.47 x 8.05 mm और भार लगभग 211 ग्राम का है। 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6300

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  3. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  7. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  8. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  9. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  10. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  2. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  3. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  7. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  8. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  9. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  10. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.