इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है
भारत में पिछले वर्ष दिसंबर में लॉन्च किए गए Redmi 15C 5G की यह जगह ले सकता है
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Redmi का Redmi 17C 5G जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। भारत में पिछले वर्ष दिसंबर में लॉन्च किए गए Redmi 15C 5G की यह जगह ले सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन के बारे में जानकारी नहीं दी है।
बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर Redmi 17C 5G की कोडनेम Tornado के साथ लिस्टिंग हुई है। इससे पहले यह कोडनेम Redmi 15C 5G और Poco C85 5G से भी जुड़ा था। इससे इस स्मार्टफोन के Redmi 15C 5G का रिब्रांडेड वर्जन होने का संकेत मिल रहा है। Redmi 17C 5G को Geekbench पर सिंगल-कोर टेस्ट में 729 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 1,692 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर 2.40 GHz पर क्लॉक्ड दो CPU कोर्स और 2.00 GHz पर चलने वाले छह एफिशिएंसी कोर्स के साथ है। इससे यह MediaTek Dimensity 6300 होने का पता चल रहा है।
इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच HD LCD स्क्रीन दी जा सकती है। यह Android 16 पर बेस्ड Xiaomi के HyperOS पर चल सकता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। Redmi 17C 5G में 6,000 mAh की बैटरी 33 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है।
Redmi 15C 5G में 6.9 इंच HD+ (720 x 1,600 पिक्सल्स) डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया गया है। Redmi 15C 5G की स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के इस्तेमाल से 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है यह Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन में एंबिएंट लाइट सेंसर, ई-कम्पास और एक्सेलरोमीटर दिए गए हैं। Redmi 15C 5G की 6,000 mAh की बैटरी 33 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री