Redmi 10X 4G के प्रोसेसर और रैम के बारे में मिली जानकारी

Redmi 10X 4G स्मार्टफोन Google Play Console पर लिस्ट हुआ है। यहां Merlin कोडनेम का इस्तेमाल हुआ है। लिस्टिंग में रेडमी 10एक्स 4जी फोन हीलियो जी85 प्रोसेसर की जगह मीडियाटेक हीलियो जी70 प्रोसेसर के साथ लिस्ट है। बता दें, Redmi Note 9 फोन हीलियो जी85 प्रोसेसर से लैस है।

Redmi 10X 4G के प्रोसेसर और रैम के बारे में मिली जानकारी

Redmi 10X 4G के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं

ख़ास बातें
  • Redmi 10X 4G 4 जीबी रैम के साथ आ सकता है
  • बैटरी व कैमरा हार्डवेयर के बारे में नई रिपोर्ट में जानकारी नहीं
  • Redmi 10X 4G कई दिनों से सुर्खियो में है
विज्ञापन
Redmi 10X 4G को लेकर खबरें हैं कि यह Xiaomi फोन Redmi Note 9 का चीनी वर्ज़न है। कुछ रिपोर्ट्स के बाद यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि रेडमी 10एक्स 4जी के कथित स्पेसिफिकेशन रेडमी नोट 9 के स्पेसिफिकेशन जैसे हैं, जो कि अप्रैल के ग्लोबल इवेंट में लॉन्च हुआ था। वहीं, अब एक नई रिपोर्ट में रेडमी 10एक्स 4जी स्मार्टफोन को Google Play Console पर लिस्ट किए जाने की जानकारी दी गई है। हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि इस फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन पुराने दावों से अलग हैं। बता दें कि शाओमी के सब-ब्रांड रेडमी ने इस फोन के लॉन्च को लेकर कोई अधिकारिक बयान ज़ारी नहीं किया है, तो ऐसे में इन जानकारियों पर पूरी तरह से भरोसा करना गलत होगा।
 

Redmi 10X 4G specifications (expected)

91Mobiles की रिपोर्ट के मुताबिक, Redmi 10X 4G स्मार्टफोन Google Play Console पर लिस्ट हुआ है। यहां Merlin कोडनेम का इस्तेमाल हुआ है। लिस्टिंग में रेडमी 10एक्स 4जी फोन हीलियो जी85 प्रोसेसर की जगह मीडियाटेक हीलियो जी70 प्रोसेसर के साथ लिस्ट है। बता दें, Redmi Note 9 फोन हीलियो जी85 प्रोसेसर से लैस है। लिस्टिंग से यह भी जानकारी मिली है कि रेडमी 10एक्स 4जी फोन में फुल एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ 4 जीबी रैम दिया जाएगा। रिपोर्ट में स्मार्टफोन की बैटरी क्षमता, कैमरा सेटअप व स्क्रीन साइज़ जैसी जानकारियां नहीं दी गई हैं।

अप्रैल में रेडमी का एक फोन जो कि रेडमी 10एक्स 4जी माना जा रहा था, वह चीनी टेलीकॉम लिस्टिंग में मॉडल नंबर M2003J15SC के साथ लिस्ट हुआ था। लिस्टिंग के अनुसार, फोन में 6.53 इंच का फुलएचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) डिस्पेल होगा। इसके अलावा मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दिया जाएगा। इस लिस्टिंग में फोन के क्वाड रियर कैमरा सेटअप की भी जानकारी मिली थी, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल, सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल और बाकी दो कैमरे 2 मेगापिक्सल के दिए जाएंगे, जो कि रेडमी नोट 9 में भी दिए गए हैं। वहीं, रेडमी 10एक्स 4जी फोन 13 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे और 5,020 एमएएच बैटरी के साथ लिस्ट था। कीमत की बात करें, तो बताया जा रहा है कि रेडमी 10एक्स 4जी की कीमत चीन में CNY 1,499 (लगभग 16,000 रुपये) होगी।

 


 

Redmi 10X 4G launch date (expected)

एक जाने-माने टिप्सटर ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Weibo पर जानकारी दी कि रेडमी 10एक्स 4जी फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 800 प्रोसेसर से लैस होगा। रेडमी के जनरल मैनेजर लु विबिंग ने पिछले हफ्ते ने भी जानकारी दी थी कि नया रेडमी फोन मई में दस्तक देगा। ऐसे में उम्मीद लगाई जा सकती है कि नए फोन व रेडमी 10एक्स 4जी के बारे अधिक जानकारी आने वाले हफ्तों में साफ हो सकती है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.53 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी85
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5020 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन2340x1080 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good battery life
  • Powerful processor
  • Decent daylight camera performance
  • कमियां
  • Average low-light camera performance
  • Bloated UI and spammy notifications
डिस्प्ले6.53 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी85
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5020 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »