Redmi 10X बेंचमार्क साइट पर लिस्ट, कई स्पेसिफिकेशन लीक

Redmi 10X में 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) डिस्प्ले, 4 जीबी व 6 जीबी रैम का विकल्प और 128 जीबी स्टोरेज दी जाएगी। बात कैमरा सेटअप की करें तो रेडमी 10एक्स में पिछले हिस्से पर चार कैमरे दिए जा सकते हैं।

Redmi 10X बेंचमार्क साइट पर लिस्ट, कई स्पेसिफिकेशन लीक

Redmi 10X में हो सकती है 5,020 एमएएच बैटरी

ख़ास बातें
  • Redmi 10X में मिल सकते हैं दो रैम विकल्प
  • Xiaomi M2003J15SC मॉडल नंबर के साथ लिस्ट है यह फोन
  • यह लिस्टिंग 11 मई को अपलोड की गई है
विज्ञापन
Xiaomi का अगला स्मार्टफोन Redmi 10X हो सकता है, जो करीब महीने भर से सुर्खियों का हिस्सा बना हुआ है। लेटेस्ट खबरों की मानें, तो यह स्मार्टफोन गीकबेंच साइट पर मॉडल नंबर M2003J15SC के साथ लिस्ट हुआ है। हालांकि, इस लिस्टिंग से फोन के नाम का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन इस फोन के लिए ‘Merlin' कोडनेम का इस्तेमाल किया गया है। पहले इस कोडनेम के साथ यह फोन गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग पर लिस्ट हुआ था, तब से इसे रेडमी 10एक्स की कहा गया था। गीकबेंच की लिस्टिंग में भी इस फोन का सिंगल कोर और मल्टी कोर स्कोर भी लिस्ट किया गया है। यह फोन हीलियो जी70 प्रोसेसर से लैस हो सकता है।

Geekbench 5.1 लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले Gizmochina द्वारा दी गई, जिसमें फोन Xiaomi M2003J15SC मॉडल नंबर के साथ लिस्ट है। यह लिस्टिंग 11 मई को अपलोड की गई है। फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ भी लिस्ट है। लिस्टिंग के मदरबोर्ड सेक्शन में ‘merlinnfc' लिखा हुआ है, जिससे यह साफ होता है कि यह फोन कोई और नहीं बल्कि Redmi 10X ही है। दरअसल, रेडमी 10एक्स कोडनेम ‘merlin' के साथ हाल ही में Google Play Console लिस्टिंग में इस्तेमाल हुआ था। यह चीनी रेगुलेटर TENAA के डेटाबेस में भी मॉडल नंबर M2003J15SC के साथ लिस्ट हो चुका है।

गीकबेंच लिस्टिंग की बात करें, तो इसमें रेडमी 10एक्स का सिंगल-कोर परफॉर्मेंस 360 है, जबकि मल्टी-कोर परफॉर्मेंस 1,287 है। इसके अलावा फोन ऑक्टा-कोर MT6769Z के साथ लिस्ट है, जिसे हीलियो जी70 प्रोसेसर माना जा रहा है। लिस्टिंग में चिपसेट की बेस फ्रीक्वेंसी 1.80 गीगाहर्ट्ज़ दी गई है और रैम 6 जीबी है।
 

Redmi 10X price and specifications (expected)

रेडमी 10एक्स चीन में CNY 1,499 (लगभग16,000 रुपये) में लॉन्च हो सकता है। अगर कथित रेडमी 10एक्स के स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो TENAA और Google Play Console लिस्टिंग से हमे अंदाजा लग चुका है कि इस फोन में हम किस-किस चीज़ की उम्मीद कर सकते हैं। इस फोन में  6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) डिस्प्ले, 4 जीबी व 6 जीबी रैम का विकल्प और 128 जीबी स्टोरेज दी जाएगी। बात कैमरा सेटअप की करें तो रेडमी 10एक्स में पिछले हिस्से पर चार कैमरे दिए जा सकते हैं। इस मॉड्यूल में 48 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्सल, 2 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के सेंसर्स मौज़ूद रहेंगे। सेल्फी के लिए होल-पंच कटआउट दिया जाएगा जिसमें 13 मेगापिक्सल के सेंसर को जगह मिलेगी। इसके अलावा Redmi 10X में जान फूंकने का काम करेगी 5,020 एमएएच की बैटरी।
 

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.53 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी85
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5020 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन2340x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Redmi 10X, Redmi 10X specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »