Redmi 10X में हो सकता हीलियो जी85 प्रोसेसर, और भी स्पेसिफिकेशन लीक

Redmi 10X में पिछले हिस्से पर चार कैमरे दिए जा सकते हैं। इस मॉड्यूल में 48 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्सल, 2 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के सेंसर्स मौज़ूद रहेंगे।

Redmi 10X में हो सकता हीलियो जी85 प्रोसेसर, और भी स्पेसिफिकेशन लीक
ख़ास बातें
  • नए Redmi स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 होने की उम्मीद
  • Redmi 10X हो सकता है 27 अप्रौल को लॉन्च
  • 6 जीबी रैम से लैस है सकता है रेडमी 10एक्स
विज्ञापन
चीनी सर्टिफिकेशन साइट TENAA के डेटाबेस पर M2003J15SC मॉडल नंबर के साथ एक स्मार्टफोन लिस्ट किया गया था। दावा किया जा रहा है कि यह फोन Redmi 10X हो सकता है। बीते हफ्ते लिस्टिंग से फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हुए थे। अब चाइना टेलीकॉम की ताज़ा लिस्टिंग से स्मार्टफोन के कुछ नए फीचर्स के बारे में जानकारी मिली है। यह हीलियो जी85 प्रोसेसर के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन हो सकता है। इसकी तस्वीरें भी सामने आईं है जिनसे इस Redmi हैंडसेट में पिछले हिस्से पर चार कैमरे होने की पुष्टि हुई है।
 

Redmi 10X price (expected)

चाइना टेलीकॉम की लिस्टिंग के मुताबिक, रेडमी 10एक्स की कीमत CNY 1,499 (करीब 16,000 रुपये) से शुरू होगी। हमें इस फोन को स्काई ब्लू, पाइन मॉर्निंग ग्रीन और आइस फॉग व्हाइट रंग में उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है। फिलहाल, फोन की सेल या लॉन्च की तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। हम Xiaomi के इस फोन को 27 अप्रैल के लॉन्च इवेंट में पेश किए जाने की उम्मीद कर सकते हैं।
 

Redmi 10X specifications (expected)

चाइना टेलीकॉम की लिस्टिंग के मुताबिक, डुअल-सिम Redmi 10X स्मार्टफोन में पतले बेज़ल के साथ 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, फोन में मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर होगा। इसके साथ 6 जीबी रैम दिए जाएंगे। रेडमी के इस स्मार्टफोन में 128 जीबी तक स्टोरेज दिए जाने की जानकारी है। नए Redmi स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 ऑपरेटिंग सिस्टम होगा।

बात कैमरा सेटअप की करें तो रेडमी 10एक्स में पिछले हिस्से पर चार कैमरे दिए जा सकते हैं। इस मॉड्यूल में 48 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्सल, 2 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के सेंसर्स मौज़ूद रहेंगे। सेल्फी के लिए होल-पंच कटआउट दिया जाएगा जिसमें 13 मेगापिक्सल के सेंसर को जगह मिलेगी।

दावा है कि Redmi 10X में जान फूंकने का काम करेगी 5020 एमएएच की बैटरी। लिस्टिंग में बताया गया है कि इस हैंडसेट का डाइमेंशन 162.38 x 77.2 x 8.95 मिलीमीटर है और वज़न 205 ग्राम। स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर,कंपास, एंबियंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर और जीपीएस हो सकता है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.53 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी85
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5020 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन2340x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi 10X, Xiaomi, China Telecom
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »