Red Magic 10 Air हुआ लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 है। इसमें गेमिंग के लिए RedCore R3 चिप दिया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 अप्रैल 2025 18:34 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 दिया गया है
  • इसके डुअल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल के 2 कैमरा हैं
  • यह Android 15 पर बेस्ड RedMagicOS 10 पर चलता है

इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Red Magic ने चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में Red Magic 10 Air को लॉन्च किया है। इस  स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 दिया गया है। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल के दो कैमरा हैं। इसकी 6,000 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। पिछले वर्ष चीन में Red Magic 10 Pro+ और Red Magic 10 Pro को पेश किया गया था। 

Red Magic 10 Air का प्राइस 

इस स्मार्टफोन के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 499 डॉलर (लगभग 42,600 रुपये) और 16 GB + 512 GB का 649 डॉलर (लगभग 55,400 रुपये) का है। Red Magic 10 Air के 12 GB + 256 GB वेरिएंट को व्हाइट और ब्लैक और 16 GB + 512 GB वेरिएंट को ऑरेंज कलर में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन की बिक्री 7 मई से अमेरिका में Red Magic की वेबसाइट के जरिए की जाएगी। 

Red Magic 10 Air के स्पेसिफिकेशंस
Advertisement

इसमें 6.8 इंच फुल HD+ (1,116 × 2,480 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 2,000 Hz तक के टच सैंपलिंग रेट और 1,600 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass प्रोटेक्शन दिया गया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 है। इसमें गेमिंग के लिए RedCore R3 चिप दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 16 GB तक का RAM और 512 GB तक की UFS 4.0 स्टोरेज है। यह Android 15 पर बेस्ड RedMagicOS 10 पर चलता है। 
Advertisement

इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैरमा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। Red Magic 10 Air में DTS-X सर्टिफाइड स्पीकर्स, कस्टमाइजेबल मैजिक की और RGB लाइटिंग है। इस स्मार्टफोन की 6,000 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन का साइज 164.3 × 76.6 × 7.85 mm और भार लगभग 205 ग्राम का है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1116x2480 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  5. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  2. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  3. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  4. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  5. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  6. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  7. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  8. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  9. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  10. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.