Realme XT आज होगा भारत में लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Realme XT India Launch: रियलमी एक्सटी लॉन्च आज दोपहर 12:30 बजे, यहां जानें हैंडसेट के बारे में और ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग।

Realme XT आज होगा भारत में लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Realme XT India Launch: रियलमी एक्सटी आज होगा भारत में लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

ख़ास बातें
  • Realme XT Price in India का खुलासा नहीं हुआ है
  • 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा रियलमी एक्सटी में
  • रियलमी एक्सटी 4,000 एमएएच की बैटरी से है लैस
विज्ञापन
Realme XT India Launch: रियलमी एक्सटी को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च इवेंट की शुरुआत दोपहर 12:30 बजे होगी। Realme आधिकारिक लॉन्च से पहले अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Realme XT के कुछ फीचर्स से पर्दा उठा चुकी है। याद करा दें कि कुछ समय पहले चीन में एक इवेंट का आयोजन किया गया था जहां पर रियलमी एक्सटी स्मार्टफोन पर चर्चा हुई थी। हमने फोन के साथ कुछ समय भी बिताया था, अब केवल Realme XT की भारत में कीमत और उपलब्धता से पर्दा उठना बाकी है। उम्मीद है कि रियलमी आज इवेंट के दौरान रियलमी एक्सटी की कीमत और उपलब्धता की जानकारी दे सकती है।

जैसा कि हमने आपको बताया कि लॉन्च इवेंट की शुरुआत दोपहर 12:30 बजे होगी। Realme XT लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग YouTube पर होगी। रियलमी एक्सटी के दो कलर वेरिएंट हो सकते हैं, एक पर्ल ब्लू और पर्ल व्हाइट। रियलमी एक्सटी के कई रैम और स्टोरेज वेरिएंट हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Realme XT First Impressions in Hindi

 

Realme XT specifications

हमने आपको पहले भी बताया कि हमने लॉन्च से पहले रियलमी एक्सटी के साथ कुछ समय बिताया है। फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में भी पता चल चुका है, फोन में 6.4 इंच का सुपर एमोलेड स्क्रीन होगा, वाटरड्रॉप नॉच के साथ। फोन का फ्रंट और बैक पैनल गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड है। फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

रियलमी एक्सटी ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर से लैस है। इस फोन के तीन स्टोरेज वेरिएंट होंगे- 4 जीबी + 64 जीबी, 6 जीबी + 64 जीबी और 8 जीबी + 128 जीबी। फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी होगी जो 20 वॉट की VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। अब बात कैमरा सेटअप की। रियलमी एक्सटी चार रियर कैमरों के साथ आएगा। इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है, एफ/ 1.8 अपर्चर के साथ।

इसके साथ एफ/ 2.25 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा होगा। दोनों ही 2 मेगापिक्सल के कैमरे का अपर्चर एफ/ 2.4 होगा। फोन में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6 पर चलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »