Realme XT और Realme C2 को मिल रहा है लेटेस्ट एंड्रॉयड सिक्योरिटी अपडेट

Realme XT के लिए जारी किए गए लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट का बिल्ड नंबर RMX1921EX_11_A.14 है। इसे फेज़ के आधार पर रोल आउट किया जा रहा है।

Realme XT और Realme C2 को मिल रहा है लेटेस्ट एंड्रॉयड सिक्योरिटी अपडेट

Realme XT और Realme C2

ख़ास बातें
  • Realme C2 में इनकमिंग कॉल्स के लिए फ्लैश नोटिफिकेशन होगा इनेबल
  • Realme C2 को मिले लेटेस्ट कलरओएस अपडेट का बिल्ड नंबर RMX1941EX_11.A.21 है
  • रियलमी सी2 के नोटिफिकेशन सेंटर में डार्क मोड के लिए स्विच टॉगल आया
विज्ञापन
Realme XT को भारत में नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलना शुरू हो गया है। यह अपडेट नोटिफिकेशन सेंटर में डार्क मोड स्विच लेकर आता है। इसके अलावा दिसंबर महीने का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी इसी अपडेट का हिस्सा है। दूसरी तरफ, कंपनी के लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन Realme C2 को भी नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिला है जो फोन में कई नए फीचर्स लेकर आता है। नए कलरओएस अपडेट नोटिफिकेशन सेंटर में डार्क मोड को इनबेल या डिसेबल करने के लिए फास्ट स्विच टॉगल देता है। इसके अतिरिक्त नए अपडेट के साथ रियलमी सी2 को भी दिसंबर एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच पर अपग्रेड कर दिया गया है।

आधिकारिक Realme कम्युनिटी फोरम पोस्ट के मुताबिक, Realme XT के लिए जारी किए गए लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट का बिल्ड नंबर RMX1921EX_11_A.14 है। इसे फेज़ के आधार पर रोल आउट किया जा रहा है। अगर आपको ओटीए नोटिफिकेशन नहीं मिला है तो आप इस पेज पर जाकर मैनुअली डाउनलोड भी कर सकते हैं। दिसंबर एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच और नोटिफिकेशन सेंटर में डार्क मोड स्विच के अलावा अपडेट फ्रंट कैमरे के नाइटस्केप अलगोरिदम को बेहतर करता है और ब्लैक स्पॉट वाली कमी को भी दूर करता है। अब यूज़र्स थीम स्टोर में फॉन्ट को भी चेंज कर पाएंगे।

आधिकारिक फोरम पोस्ट के मुताबिक, Realme C2 को मिले लेटेस्ट कलरओएस अपडेट का बिल्ड नंबर RMX1941EX_11.A.21 है। इसे भारत में रोलआउट कर दिया गया है। यह अपडेट फेज़ के आधार पर रिलीज हुआ है। यानी हर रियलमी सी2 यूज़र्स तक इस अपडेट को पहुंचने में थोड़ा वक्त लगेगा। चेंजलॉग में बताया गया है कि यह अपडेट अपने साथ दिसंबर का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच लेकर आता है। फीचर्स की बात करें तो अब यूज़र रीसेंट टास्क इंटरफेस के ब्लैंक एरिया पर टैप करके लॉन्चर पेज पर वापस जा सकेंगे।

इसके अलावा यूज़र्स अब रियलमी सी2 में इनकमिंग कॉल्स के लिए फ्लैश नोटिफिकेशन फीचर को इनेबल कर पाएंगे। अपडेट ने कैमरे के हॉरीजॉन्टल ओरियनटेशन में वॉल्यूम बार के ब्लॉक होने वाली समस्या को दूर कर दिया है। एंड्रॉयड पाई पर आधारित यह अपडेट रियलमी सी2 के नोटिफिकेशन सेंटर में डार्क मोड के लिए स्विच टॉगल लेकर आता है। अगर आप चाहें तो लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट को मैनुअली भी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको रियलमी अपडेट सपोर्ट पेज पर जाना होगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium looks, good build
  • Good set of cameras
  • Strong overall performance
  • Good battery life, quick charging
  • कमियां
  • Camera app lacks some basic features
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Beautiful design
  • Up-to-date software
  • Very good battery life
  • कमियां
  • Below-average cameras
  • Weak performance
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी22
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0 Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme C2, ColorOS, Android Pie, Realme XT
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. WhatsApp में आ रहा है काम का फीचर, Voice Note भेजने का झंझट होगा खत्म!
  2. Telegram में ऐसा क्या था, जो भारत में ऐप को करना पड़ा ब्लॉक? यहां जानें पूरा मामला
  3. 8000mAh बैटरी वाले फोन Pova 8 की सेल शुरू, 8GB रैम, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  4. 24000mAh बैटरी के साथ 170W आउटपुट वाला पावरबैंक Lenovo ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. मात्र 99 रुपये में अनलिमिटेड इंटरनेट, Vodafone Idea का धांसू प्लान, Jio-Airtel के उड़े होश
  6. Honor X80 Pro Max में मिलेगी 11,000mAh की पावरफुल बैटरी, 10,000 निट्स की ब्राइटनेस
  7. 13,380mAh बैटरी, 16GB रैम के साथ OnePlus Pad 3 Pro टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Citroen E-C3X Launched in India: 320Km रेंज, JBL ऑडिया सिस्टम के साथ आई Tata Punch EV राइवल!
  9. 45W पावर आउटपुट के साथ 10000mAh का पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  10. 17 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Google Pixel स्मार्टफोन
  11. Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro vs Oppo F33 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  12. OnePlus Nord Buds 4 में होगी 54 घंटे की बैटरी, 25 जून को होने जा रहे लॉन्च
  13. OnePlus 15R का नया वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. 8000mAh बैटरी वाले फोन Pova 8 की सेल शुरू, 8GB रैम, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  2. Oppo की मिड-रेंज सेगमेंट में नई एंट्री! Reno 15A आया 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Huawei FreeBuds 7i, FreeBuds SE 4 ईयरबड्स लॉन्च, 50 घंटे चलेगी बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. 45W पावर आउटपुट के साथ 10000mAh का पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. JBL Live 780NC और 680NC हेडफोन स्पैटियल ऑडियो के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. 17 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Google Pixel स्मार्टफोन
  7. Haier HQLED P7 Pro सीरीज Google TV लॉन्च, Gemini AI के साथ धांसू फीचर्स से लैस
  8. 13,380mAh बैटरी, 16GB रैम के साथ OnePlus Pad 3 Pro टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro vs Oppo F33 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  10. OnePlus Nord Buds 4 में होगी 54 घंटे की बैटरी, 25 जून को होने जा रहे लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »