मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर के साथ Realme X7 Max भारत में 4 मई को हो सकता है लॉन्च!

#AskMadhav के लेटेस्ट एपिसोड में माधव सेठ ने Realme फैन द्वारा पोस्ट किए गए एक सवाल का जवाब देते हुए खुलासा किया कि Realme भारत में 4 मई को एक 'मेगा' लॉन्च इवेंट का आयोजन करने वाली है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2021 16:24 IST
ख़ास बातें
  • Realme X7 Max में मिल सकता है मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर
  • 4 मई को Realme करेगी मेगा लॉन्च इवेंट का आयोजन
  • फोन हो सकता है Realme GT Neo का रीब्रांडेंड वर्ज़न

फोन की बैटरी 4,500 एमएएच की हो सकती है

Realme X7 Max भारत में 4 मई को लॉन्च हो सकता है। Realme India के सीईओ माधव सेठ ने कंफर्म किया है कि ब्रांड 4 मई को भारत में एक 'मेगा' लॉन्च इवेंट का आयोजन करने जा रहा है, जहां कंपनी मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर के साथ अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। फोन को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि रियलमी एक्स7 मैक्स फोन Realme GT Neo का रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है, जो कि चीन में पिछले महीने लॉन्च किया गया था। माधव सेठ का कहना है कि कंपनी अपना नया Realme TV भी लॉन्च करने वाली है, जो कि हैंड्सफ्री वॉयस कंट्रोल व डॉल्बी विज़न एंड ऑडियो एक्सपीरियंस के साथ आता है।

#AskMadhav के लेटेस्ट एपिसोड में माधव सेठ ने Realme फैन द्वारा पोस्ट किए गए एक सवाल का जवाब देते हुए खुलासा किया कि Realme भारत में 4 मई को एक 'मेगा' लॉन्च इवेंट का आयोजन करने वाली है। मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर के साथ लॉन्च होने वाले इस फोन के नाम का तो एग्जिक्यूटिव ने खुलासा नहीं किया, लेकिन पहले सामने आ चुकी खबरों से तो यह इशारा मिल रहा है कि यह फोन Realme X7 Max हो सकता है।
Advertisement

अटकलों के आधार पर यदि सच में यह फोन Realme GT Neo का रीब्रांडेंड वर्ज़न होता है, तो इस फोन में भी 6.43-इंच का सुपर एमोलेड फुल-एचडी+ डिस्प्ले दिया जाएगा जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद होगा। वहीं, यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर से लैस होगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का Sony IMX682 प्राइमरी कैमरा है। f/2.3 लेंस, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में f/2.5 लेंस के साथ 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं, फोन की बैटरी 4,500 एमएएच की हो सकती है।

कुछ दिन पहले एग्जिक्यूटिव ने 43 इंच के Realme Smart TV 4K को भी टीज़ किया था, जिसे लेकर अब माना जा रहा है कि यह टीवी भी 4 मई को लॉन्च किया जा सकता है। यह मॉडल SLED टेक्नोलॉजी के साथ आ सकता है, जो कि कंपनी के 55 इंच वेरिएंट में दी जाती है।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 1200

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.