Realme ने भारत में अपने 5G सफर की शुरुआत पिछले साल Realme X50 Pro 5G लॉन्च के साथ की थी। वहीं, हाल ही में कंपनी ने 5जी पोर्टफॉलियो में विस्तार करते हुए Realme 8 5G, Realme Narzo 30 Pro 5G और Realme X7 Max 5G आदि फोन पेश किए।
4 मई के इवेंट को रद्द करने के उपरांत कंपनी ने इस बारे में जानकारी नहीं दी कि अब आगे यह इवेंट कब होगा। शायद कंपनी लॉन्च डेट से पहले लॉकडाउन की बंदिशें हटने का इंतजार करेगी।
कुछ दिन पहले एग्जिक्यूटिव ने 43 इंच के Realme Smart TV 4K को भी टीज़ किया था, जिसे लेकर अब माना जा रहा है कि यह टीवी भी 4 मई को लॉन्च किया जा सकता है। यह मॉडल SLED टेक्नोलॉजी के साथ आ सकता है, जो कि कंपनी के 55 इंच वेरिएंट में दी जाती है।
Realme 8 Pro Illuminating Yellow ऑप्शन भारत में रियलमी 8 प्रो इनफिनिटी ब्लैक और इनफिनिटी ब्लू कलर कलर ऑप्शन के साथ स्थित होगा। चीनी टेक कंपनी ने इसके अलावा वर्चुअल इवेंट के दौरान Realme X7 Max लॉन्च को भी टीज़ किया है।