Realme X2 को मिला Android 10 पर आधारित Realme UI अपडेट

Realme X2 के लिए Realme UI अपडेट सॉफ्टवेयर वर्ज़न RMX1992AEX_11.C.05 के साथ जारी किया गया है। अपडेट एक नए इंटरफेस के साथ आता है जो कंपनी के रियल डिज़ाइन शैली पर आधारित है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 28 मार्च 2020 16:55 IST
ख़ास बातें
  • Realme X2 का लेटेस्ट Realme UI अपडेट Android 10 पर आधारित
  • लेटेस्ट रियलमी यूआई अपडेट में जुड़ा लैंडस्केप मोड में गेस्चर सपोर्ट
  • रियलमी एक्स2 के लेटेस्ट अपडेट में कैमरा में हुआ सुधार

Realme X2 Android 10 अपडेट Realme UI वर्ज़न RMX1992AEX_11.C.05 के साथ आता है

Realme X2 को Android 10 पर आधारित Realme UI अपडेट मिलना शुरू हो गया है। नया अपडेट अगल-अगल बैचों के जरिए मिल रहा है और उन यूज़र्स के लिए उपलब्ध है, जिनके रियलमी एक्स2 में वर्ज़न A.19 है। अपडेट में एक ऑप्टिमाइज़ किया गया स्मार्ट साइडबार शामिल है और यह 3-फिंगर स्क्रीनशॉट गेस्चर सपोर्ट के साथ आता है। रियलमी ने लैंडस्केप मोड में गेस्चर के लिए सपोर्ट और नेविगेशन जेस्चर 3.0 भी जोड़ा है। Realme X2 को इस लेटेस्ट Realme UI अपडेट के जरिए कई सुधार भी मिलेंगे।

रियलमी  कम्युनिटी साइट पर एक फोरम पोस्ट के जरिए घोषित किया गया है कि Realme X2 के लिए Realme UI अपडेट सॉफ्टवेयर वर्ज़न RMX1992AEX_11.C.05 के साथ जारी किया गया है। अपडेट एक नए इंटरफेस के साथ आता है जो कंपनी के रियल डिज़ाइन शैली पर आधारित है। इसके अलावा यह अपडेट स्मार्ट साइडबार के साथ आता है और इसमें फुलस्क्रीन ऐप पर असिस्टिव बॉल ओपेसिटी और हाईड असिस्टिव बॉल जैसे फीचर्स शामिल हैं।
Advertisement

रियलमी एक्स2 के लिए जारी रियलमी यूआई अपडेट में 3-फिंगर स्क्रीनशॉट गेस्चर सपोर्ट भी जोड़ा गया है जो यूज़र्स को स्क्रीन पर तीन उंगलियों का उपयोग करके स्क्रीन के चयनित हिस्से के स्क्रीनशॉट को कैप्चर करने का विकल्प देता है। इसके अलावा अपडेट नेविगेशन गेस्चर 3.0 पैकेज के जरिए फोन में नए गेस्चर जोड़ता है। इसमें फोकस मोड, नया चार्जिंग एनीमेशन, स्क्रीन रिकॉर्डिंग फीचर के लिए पॉज़ विकल्प और टॉकबैक फ्लोटिंग प्रॉम्ट आदि फीचर्स भी जोड़े गए हैं। अपडेट में नए लाइव वॉलपेपर, एक डायनामिक वेदर रिंगटोन और एक सिंपल मोड के साथ कोर एंड्रॉयड 10 फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।

Realme ने विभिन्न कैमरा-फोकस्ड सुधार भी दिए हैं। Oppo, Vivo और Xiaomi यूज़र्स के साथ फाइलों को साझा करने के लिए सपोर्ट के साथ एक अपडेटेड रियलमी शेयर फीचर भी जोड़ा गया है। अपडेट में कई बग यानी समस्याओं को भी फिक्स किया गया है और फोन की परफॉर्मेंस को भी इस अपडेट के जरिए बेहतर बनाया गया है।
Advertisement

Realme X2 Realme UI अपडेट को जांचने के लिए आप अपने फोन के सेटिंग्स मेनू पर के अंदर अपडेट विकल्प पर जा सकते हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium looks, good build quality
  • Good cameras
  • Very fast charging
  • Smooth gaming performance
  • Bad
  • Low-light video recording could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  2. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  3. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  4. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  5. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  6. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  7. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  8. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  9. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  10. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.