Realme X का 'Spider-Man अवतार' लॉन्च, जानें सारी खासियतें

Realme X Spider-Man: Far From Home Edition: रियलमी एक्स स्पाइडर मैन: फार फ्रॉम होम एडिशन को लॉन्च कर दिया गया है। जानें इसके बारे में।

Realme X का 'Spider-Man अवतार' लॉन्च, जानें सारी खासियतें

Realme X का 'Spider-Man अवतार' लॉन्च, जानें सारी खासियतें

ख़ास बातें
  • 9 जुलाई को होगी Realme X के स्पेशल एडिशन की सेल
  • Realme X को पिछले महीने चीन में किया गया था लॉन्च
  • Realme X के नए मॉडल के लिए Marvel Studios के साथ किया पार्टनरशिप
विज्ञापन
Realme X Spider-Man: Far From Home स्पेशल एडिशन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। रियलमी ने नए Realme X मॉडल को चीनी मार्केट में लॉन्च करने के लिए Marvel Studios के साथ टाइअप किया है। Realme X Spider-Man: Far From Home स्पेशल एडिशन का एक ही वेरिएंट हैं जो 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट से लैस है। Realme X के इस नए मॉडल की बिक्री 9 जुलाई को होगी। इसके अलावा Realme इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने भी Realme X Spider-Man: Far From Home के लॉन्च होने पर एक टीज़र को जारी किया है। यह बात फिलहाल स्पष्ट नहीं है कि क्या रियलमी एक्स के इस नए मॉडल को भारत लाया जाएगा या नहीं।

चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर इस बात की जानकारी दी गई है। Realme X के इस स्पेशल एडिशन की बिक्री 9 जुलाई सुबह 10 बजे शुरू होगी। जैसा कि हमने आपको बताया कि Realme X Spider-Man: Far From Home एडिशन का एक ही वेरिएंट उतारा गया है और इसकी कीमत 1,799 चीनी युआन (लगभग 18,100 रुपये) है।

स्पेशल एडिशन होने की वज़ह से Realme X के इस नए मॉडल का स्टॉक सीमित होने की संभावना है। फोन, हालांकि, अभी समय आ रहा है जब मार्वल स्टूडियोज वैश्विक स्तर पर स्पाइडर-मैन: फार फ्रॉम होम फिल्म रिलीज कर रहा है।

Realme इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने भी ट्वीट करके बताया कि कंपनी ने रियलमी एक्स के इस स्पेशल एडिशन के लिए Marvel Studios के साथ टाइअप किया है। लेकिन फिहाल उन्होंने इस बात का संकेत नहीं दिया है कि आखिर Realme X के इस स्पेशल एडिशन को भारत लाया जाएगा या फिर नहीं।

याद करा दें कि Realme X को पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन के चीन में लॉन्च के बाद इसके भारत में आने की उम्मीद थी। लेकिन कुछ समय पहले जानकारी मिली थी कि इस फोन को भारत में 2019 की दूसरी छमाही में ही लॉन्च किया जाएगा। Realme India के सीईओ माधव शेठ ने इसका खुलासा ट्विटर पर एक यूज़र के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए किया।
 

Realme X की कीमत (अनुमान)

भारतीय मार्केट में इसकी कीमत का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन चीनी मार्केट में Realme X की कीमत 1,499 चीनी युआन (करीब 15,000 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। इस फोन के 6 जीबी + 64 जीबी वर्ज़न की कीमत 1,599 चीनी युआन (करीब 16,100 रुपये) और 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट का दाम 1,799 चीनी युआन (करीब 18,100 रुपये) है।
 

Realme X स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) Realme X एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0 पर चलेगा। फोन 6.53 इंच की फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड स्क्रीन से लैस है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाले इस स्मार्टफोन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तर रैम दिए गए हैं।

Realme X दो रियर कैमरों के साथ आता है। यहां एफ/ 1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। पॉ-अप मॉड्यूल में 16 मेगापिक्सल के सेल्फी सेंसर को जगह मिली है।

फोन की बैटरी 3,765 एमएएच की है और यह VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन के अन्य स्पेसिफिकेशन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, डॉल्बी एटमस सपोर्ट, 4जी एलटीई सपोर्ट, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5 और जीपीएस शामिल हैं। डाइमेंशन 161.2x76.9x9.4 मिलीमीटर है और वज़न 191 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality, premium design
  • Vivid OLED display
  • Good overall performance
  • Capable cameras
  • कमियां
  • A bit too large for some hands
डिस्प्ले6.53 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3765 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme X, Marvel Studios, Realme
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  3. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  4. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  5. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  6. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  7. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  8. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
  10. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »