Realme 1 और Realme U1 को मिला एंड्रॉयड पाई अपडेट

Realme 1 और Realme U1 यूज़र को एंड्रॉयड पाई (Android Pie) पर आधारित कलरओएस 6 अपडेट मिलने लगा है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 26 जून 2019 15:53 IST
ख़ास बातें
  • Realme U1 में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है
  • मई एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है अपडेट
  • रैम और स्टोरेज पर आधारित रियलमी यू1 के दो वेरिएंट हैं

Realme 1 और Realme U1 को मिला एंड्रॉयड पाई अपडेट

Realme 1 और Realme U1 यूज़र को एंड्रॉयड पाई (Android Pie) पर आधारित कलरओएस 6 अपडेट मिलने लगा है। Realme इंडिया सपोर्ट के ट्विटर हैंडल ने पुष्टि की है कि रोलआउट जारी कर दिया गया है लेकिन अपडेट को बैच बनाकर रोल आउट किया गया है। Realme ने बताया कि अपडेट जल्द यूज़र तक पहुंच जाएगा। Realme U1 यूज़र ने उनके डिवाइस पर आए अपडेट के स्क्रीनशॉट को फोरम पर साझा किया है। Realme 1 और Realme U1 को इस महीने की शुरुआत में कलरओएस 6 बीटा अपडेट मिला था और पर्याप्त टेस्टिंग के बाद अब अंतत: अपडेट को बैच बनाकर जारी कर दिया गया है।

यूज़र के सवालों का जवाब देते हुए रियलमी इंडिया सपोर्ट के ट्विटर हैंडल ने बताया कि Realme 1 और Realme U1 के लिए एंड्रॉयड पाई पर आधारित कलरओएस 6 अपडेट को बैच बनाकर रोल आउट किया गया है, अपडेट जल्द सभी यूज़र तक पहुंच जाएगा। यूज़र ने कलरओएस 6 अपडेट के मिलने पर स्क्रीनशॉट भी रियलमी फोरम पर शेयर किए हैं। बीटा यूज़र के लिए अपडेट का साइज़ 130 एमबी है, लेकिन जो यूज़र बीटा वर्जन पर नहीं है उनके लिए अपडेट फाइल का साइज़ थोड़ा बड़ा हो सकता है।

बदलाव की बात करें तो Realme 1 और Realme U1 को मिले एंड्रॉयड पाई पर आधारित कलरओएस 6 अपडेट के साथ स्टेट्स बार में नए नोटिफिकेशन आइकन, नया नेविगेशन जेस्चर, कलरओएस लॉन्चर के लिए ऐप ड्रावर, राइडिंग मोड और मई एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच शामिल है।
 

Realme 1 और Realme U1 को मिला नया सॉफ्टवेयर अपडेट

Advertisement
Photo Credit: Realme Forums

इसके अलावा नोटिफिकेशन पैनल के लिए नया यूआई, एआई बोर्ड के लिए अपडेट यूआई और डिफॉल्ट थीम में बदलाव किया गया है। इसके अलावा, कलरओएस 6 के साथ नाइटस्केप मोड, HAL3 सपोर्ट, Realme गेम सेंटर और Realme कम्युनिटी ऐप को जोड़ा गया है।

अपडेट को ओवर-द-एयर (OTA) के जरिए रोल आउट किया गया है। अगर आपको अभी तक अपडेट का नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ है तो आप सेटिंग्स में जाकर भी अपडेट की जांच कर सकते हैं। सलाह दी जाती है कि वाई-फाई कनेक्शन पर ही अपडेट को इंस्टॉल करें।

Advertisement

याद करा दें कि Realme 1 को पिछले साल भारतीय मार्केट में एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.0 के साथ उतारा गया था। वहीं, दूसरी ओर Realme U1 को पिछले साल नवंबर में एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 के साथ लॉन्च किया गया था।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Unique design
  • Great performance
  • Value for money
  • Good battery life
  • Bad
  • Average cameras
  • No fingerprint sensor
  • Cluttered OS
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी60

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3410 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Smooth app and gaming performance
  • Looks good
  • Bright and crisp display
  • Cameras do well in good light
  • Fast face unlock
  • Bad
  • No 4K recording and video stabilisation
  • Cameras struggle in low light
  • Body attracts smudges easily
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी70

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Realme 1, Realme U1, ColorOS 6, Android Pie
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  7. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  8. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  10. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.