Realme GT 6 AI फीचर्स के साथ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च 

Realme GT 6 को GT Neo 6 के रिब्रांडेड वर्जन के तौर पर लाया जा सकता है। इस महीने की शुरुआत में Realme GT Neo 6 को चीन में लॉन्च किया गया था

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 30 मई 2024 20:56 IST
ख़ास बातें
  • यह Realme GT 6T के सेगमेंट में होगा
  • Realme GT 6 को GT Neo 6 के रिब्रांडेड वर्जन के तौर पर लाया जा सकता है
  • हाल ही में कंपनी ने देश में Narzo N65 5G को लॉन्च किया है

हाल ही में कंपनी ने GT 6T को पेश किया था

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme का GT 6 जल्द भारत और इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में कंपनी ने GT 6T को पेश किया था। Realme का GT 7 Pro भी देश में लॉन्च किया जाएगा। Realme GT 6 के Realme GT Neo 6 का रिब्रांडेड वर्जन होने की संभावना है। हाल ही में इस स्मार्टफोन को चीन में लाया गया था। 

Realme ने गुरुवार को बताया कि GT 6 को जल्द भारत और इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया जाएगा। इसमें प्रीमियम फीचर्स और AI क्षमताएं दी जाएंगी। यह Realme GT 6T के सेगमेंट में होगा। Realme GT 6T के साथ GT सीरीज की दो वर्ष के बाद इंटरनेशनल मार्केट में वापसी हुई है। Realme GT 6 को GT Neo 6 के रिब्रांडेड वर्जन के तौर पर लाया जा सकता है। इस महीने की शुरुआत में Realme GT Neo 6 को चीन में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन के 12 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस  CNY 2,099 (लगभग 22,000 रुपये) का है। 

हाल ही में कंपनी ने देश में Narzo N65 5G को लॉन्च किया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 SoC दिया गया है। इस स्मार्टफोन में HD+ डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 15 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन के 4 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 11,499 रुपये और 6 GB + 128 GB का 12,499 रुपये का है। यह Amber Gold और Deep Green कलर्स में उपलब्ध है। इसकी बिक्री ई-कॉमर्स साइट Amazon और कंपनी की वेबसाइट के जरिए की जाएगी। 

इस स्मार्टफोन को खरीदने पर Realme की ओर से 1,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसकी बिक्री 31 मई को शुरू होगी। डुअल सिम (नैनो) वाले Narzo N65 5G में 6.67 इंच HD+ डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 625 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले में सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट दिया गया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर 6 nm MediaTek Dimensity 6300 5G SoC 6 GB तक के RAM के साथ है। पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन्स की मिड-रेंज में Realme की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord 6 की सेल शुरू, 9000mAh बैटरी वाले फोन को Rs 2,000 सस्ता खरीदने का मौका!
  2. 18 हजार रुपये सस्ती कीमत में खरीदें Samsung Galaxy Z Flip 7 5G, मिल रहा बंपर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield ने भारत में लॉन्च की अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Flying Flea C6, जानें प्राइस, रेंज
  2. TCS का नेट प्रॉफिट बढ़कर 13,718 करोड़ रुपये, कंपनी देगी 31 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड
  3. OnePlus ने इंडिया में लॉन्च किया 100W GaN चार्जर, 2 डिवाइस को करेगा एक साथ चार्ज
  4. Realme ने लॉन्च किया 8000mAh बैटरी वाला बजट स्मार्टफोन C100 4G, जानें कीमत
  5. भारत के लग्जरी इलेक्ट्रिक कार मार्केट में BMW की बढ़ी हिस्सेदारी, पहली तिमाही में 1,185 यूनिट्स की बिक्री
  6. YouTube में आए दो कमाल के फीचर्स, अब वीडियो में टाइम भी बचेगा, और मिलेगा ज्यादा कंट्रोल, जानें कैसे
  7. Mac में छिपा ‘टाइम बॉम्ब’! 49 दिन बाद ऐप्स करना बंद कर सकते हैं काम, जानें बचने का तरीका
  8. Motorola Razr 70 Ultra में मिल सकती है 4,700mAh की बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. एक मैसेज और PF की पूरी जानकारी आपके हाथ में! इतना आसान तरीका शायद नहीं जानते होंगे
  10. Infinix Hot 70 में मिल सकता है MediaTek Helio G99 चिपसेट, गूगल प्ले कंसोल पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.