Realme की फ्लैगशिप GT 6 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च

देश में Realme के बिजनेस के छह वर्ष पूरे होने के मौके पर GT सीरीज को पेश किया जाएगा। Realme GT 6 को जल्द लाया जा सकता है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 मई 2024 19:29 IST
ख़ास बातें
  • Realme GT Neo 6 को 9 मई को चीन में लॉन्च किया जाएगा
  • इससे पहले GT Neo 6 SE को पेश किया गया था
  • देश में Realme के GT Neo 3 और GT 2 Pro खरीदारी के लिए उपलब्ध हैं

कंपनी के 12x 5G को देश में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme की फ्लैगशिप GT की देश में वापसी हो रही है। इस सीरीज के जरिए कंपनी का टारगेट स्मार्टफोन मार्केट मिड-प्रीमियम सेगमेंट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने का है। हालांकि, इसमें शामिल स्मार्टफोन्स के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। Realme GT Neo 6 को 9 मई को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले GT Neo 6 SE को पेश किया गया था। 

कंपनी के फाउंडर और CEO, Sky Li ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में Realme GT सीरीज की देश में वापसी की पुष्टि की है। हालांकि, इस पोस्ट में इसमें शामिल स्मार्टफोन्स के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। देश में Realme के GT Neo 3 और GT 2 Pro खरीदारी के लिए उपलब्ध हैं। देश में Realme के बिजनेस के छह वर्ष पूरे होने के मौके पर GT सीरीज को पेश किया जाएगा।  Realme GT 6 को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। 
Advertisement

Realme की चीन में वेबसाइट पर GT Neo 6 का प्रोडक्ट पेज लाइव हो गया है। इसके लिए बुकिंग शुरू गई है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 3 SoC होगा। इसमें 1 TB तक की स्टोरेज मिलेगी। इससे पहले कुछ लीक में बताया गया था कि इस स्मार्टफोन में 5,500 mAh की बैटरी हो सकती है। इसमें 6.78 इंच 1.5K 8T LTPO डिस्प्ले 6,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ हो सकता है। Realme GT Neo 6 SE को Snapdragon 7+ Gen 3 SoC के साथ लाया गया था। 

इस स्मार्टफोन की 5,500 mAh की बैटरी 100 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें 6.78 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह एंड्रॉयड 14 बेस्ड Realme UI 5 पर चलता है। इस स्मार्टफोन के 8 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस CNY 1,699 (लगभग 18,000 रुपये), 12 GB + 256 GB का CNY 1,899 (लगभग 20,000 रुपये), 16 GB + 256 GB का CNY 2,099 (लगभग 22,000 रुपये) और 16 GB + 512 GB वेरिएंट का CNY 2,399 (लगभग 27,000 रुपये) का है। कंपनी के 12x 5G को देश में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। हाल ही में लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन की एक लाख से अधिक यूनिट्स कंपनी की वेबसाइट, Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स पर बिकी हैं। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  4. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  4. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  5. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  6. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  7. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  9. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.