Realme का 10,000mAh की बैटरी वाला स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च

पिछले महीने कंपनी ने 15,000 mAh की दमदार बैटरी वाला स्मार्टफोन पेश किया था। कंपनी ने बताया है कि यह स्मार्टफोन 50 घंटे का वीडियो प्लेबैक उपलब्ध करा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 सितंबर 2025 17:08 IST
ख़ास बातें
  • यह कॉन्सेप्ट फोन नहीं होगा और इसे बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा
  • हाल ही में Realme ने भारत में GT 7 कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन को पेश किया था
  • इस स्मार्टफोन में 10,000 mAh की बैटरी है

पिछले महीने कंपनी ने 15,000 mAh की दमदार बैटरी वाला स्मार्टफोन पेश किया था

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme ने हाल ही में 15,000 mAh की बैटरी वाला कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन पेश किया था। कंपनी की योजना बड़ी बैटरी के साथ एक अन्य स्मार्टफोन को लाने की है। यह कॉन्सेप्ट फोन नहीं होगा और इसे बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। Realme के एक सीनियर एग्जिक्यूटिव ने संकेत दिया है कि कंपनी के 10,000 mAh की बैटरी वाले एक स्मार्टफोन की जल्द मैन्युफैक्चरिंग शुरू की जाएगी। 

चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर Realme के वाइस प्रेसिडेंट, Chase Xu से एक यूजर ने कंपनी के 10,000 mAh की बैटरी वाले स्मार्टफोन की मैन्युफैक्चरिंग के बारे में पूछा था। इसके जवाब में कहा, "वर्ष की शुरुआत में।" इससे यह पता चला है कि इस स्मार्टफोन की अगले वर्ष की शुरुआत में बड़ी संख्या में मैन्युफैक्चरिंग की जाएगी। 

Advertisement

हाल ही में Realme ने भारत में GT 7 कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन को पेश किया था। इस स्मार्टफोन में 10,000 mAh की बैटरी 320 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। कंपनी ने बताया था कि इस स्मार्टफोन में अल्ट्रा-हाई सिलिकॉन कंटेंट एनोड बैटरी का इस्तेमाल किया गा है, जिसमें 10 प्रतिशत की सिलिकॉन रेशो है। हालांकि, GT 7 कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन की थिकनेस 8.5 mm की है और इसका भार 200 ग्राम से कुछ अधिक का है। इसका कारण Mini Diamond Architecture का इस्तेमाल है जिससे बड़ी बैटरी के लिए इंटरनल लेआउट को व्यवस्थित करने में आसानी होती है। 

हालांकि, यह पता नहीं चला है कि Realme ने जिस स्मार्टफोन का संकेत दिया है वह GT 7 कॉन्सेप्ट फोन है या नहीं। पिछले महीने कंपनी ने 15,000 mAh की दमदार बैटरी वाला स्मार्टफोन पेश किया था। कंपनी ने बताया है कि यह स्मार्टफोन 50 घंटे का वीडियो प्लेबैक उपलब्ध करा सकता है। इसमें अन्य डिवाइसेज की रिवर्स चार्जिंग को भी फीचर दिया गया है। कंपनी ने Chill Fan हैंडसेट भी पेश किया है जिससे हेवी गेमप्ले के दौरान हीट को घटाने में आसानी होती है। चीन में आयोजित Realme 828 Fan Festival के दौरान कंपनी ने 15,000 mAh की बैटरी कैपेसिटी वाला स्मार्टफोन प्रदर्शित किया था। कंपनी ने इसका एक पोर्टेबल पावर स्टेशन के तौर पर भी प्रचार किया है जिसका इस्तेमाल एक वायर्ड कनेक्शन के जरिए स्मार्टफोन्स या वियरेबल्स जैसे अन्य डिवाइसेज को चार्ज करने के लिए हो सकता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  2. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
#ताज़ा ख़बरें
  1. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  2. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  3. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  4. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  5. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  6. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  7. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  8. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  10. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.