Realme Watch S2 जल्द होगी भारत में लॉन्च, लीक हुआ रिटेल बॉक्स

कंपनी ने बताया है कि इसमें ChatGPT का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर्सनल असिस्टेंस दिया जाएगा

Realme Watch S2 जल्द होगी भारत में लॉन्च, लीक हुआ रिटेल बॉक्स

इस स्मार्टवॉच में स्पोर्ट्स मोड और हेल्थ मॉनिटरिंग सेंसर्स भी हो सकते हैं

ख़ास बातें
  • इसे Realme 13 Pro 5G सीरीज के साथ पेश किया जाएगा
  • यह राउंड डायल और दाएं कोने पर रोटेट होने वाले क्राउन के साथ है
  • इसमें AI वॉयस असिस्टेंट भी होगा
विज्ञापन
चाइनीज डिवाइसेज मेकर Realme की Watch S2 को जल्द देश में लॉन्च किया जाएगा। यह Realme Watch S की जगह ले सकती है। इसे Realme 13 Pro 5G सीरीज के साथ पेश किया जाएगा। कंपनी ने बताया है कि इसमें ChatGPT का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर्सनल असिस्टेंस दिया जाएगा। 

इस स्मार्टवॉच को 30 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की ओर से दिए गए टीजर में यह राउंड और ब्लू डायल में दिख रही है। इसमें AI वॉयस असिस्टेंट भी होगा। टिप्सटर Ishan Agarwal (@ishanagarwal24) ने इस स्मार्टवॉच के रिटेल बॉक्स की इमेज लीक की है। इसमें Watch S2 का डिजाइन दिख रहा है। यह राउंड डायल और दाएं कोने पर रोटेट होने वाले क्राउन के साथ है। इसमें लिंक वॉच स्ट्रैप दिया गया है और यह ब्लूटूथ कॉलिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टवॉच में स्पोर्ट्स मोड और हेल्थ मॉनिटरिंग सेंसर्स भी हो सकते हैं। 

Realme Watch S में 1.3 इंच सर्कुलर डिस्प्ले 2.5D कर्व्ड कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 के साथ है। इसकी 390 mAh की बैटरी सिंगल चार्ज में 15 दिन तक चल सकती है। Realme Watch S और Watch S Pro को क्रमशः 4,999 रुपये और 9,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने देश में GT 6T को नए Miracle Purple कलर में पेश किया है। यह स्मार्टफोन नए कलर के साथ इस सप्ताह शुरू होने वाली Amazon की Prime Day सेल में उपलब्ध होगा। GT 6T को मई में Fluid Silver और Razor Green कलर्स में लाया गया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7+ Gen 3 दिया गया है। 

नया कलर वेरिएंट केवल 12 GB + 256 GB और 8 GB + 256 GB वेरिएंट्स में होगा। इन वेरिएंट्स के प्राइसेज क्रमशः 32,999 रुपये और 35,999 रुपये के हैं। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Realme UI 5 पर चलता है। इसमें 6.78 इंच फुल HD+ (1,264 x 2,780 पिक्सल) LTPO AMOLED स्क्रीन 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 1,000 निटस तक पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में 4 nm Snapdragon 7+ Gen 3 चिपसेट दिया गया है। इसमें 12 GB का LPDDR5X RAM और 512 GB तक की UFS 4.0 स्टोरेज है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा Sony LYT-600 सेंसर के साथ है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  2. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  3. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  4. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  5. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  6. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  7. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  8. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  9. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  10. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »