Realme Watch S सर्कुलर डायल डिज़ाइन के साथ लॉन्च, जानें अन्य खूबियां

Realme Watch S सर्कुलर डायल, ब्लड ऑक्सीज़न मॉनिटर के साथ-साथ 15 दिन की बैटरी लाइफ से लैस है।

Realme Watch S सर्कुलर डायल डिज़ाइन के साथ लॉन्च, जानें अन्य खूबियां

Realme Watch S में 1.3 इंच (360x360 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है

ख़ास बातें
  • Realme Watch S में मौजूद है 16 स्पोर्ट्स मोड
  • रियलमी वॉच एस में 390एमएएच की बैटरी दी गई है
  • यह वॉच फिलहाल पाकिस्तान तक ही सीमित है
विज्ञापन
Realme Watch S को कंपनी की लेटेस्ट स्मार्टवॉच के रूप में पेश कर दिया गया है। यह नई रियलमी स्मार्टवॉच सर्कुलर डायल, ब्लड ऑक्सीज़न मॉनिटर के साथ-साथ 15 दिन की बैटरी लाइफ से लैस है। Realme Watch को रियलमी वॉच एस को वर्गाकार डायल के साथ मई महीने में भारत में लॉन्च किया गया था, जिसके पांच महीने बाद रियलमी वॉच एस को पेश किा गया है। बिल्कुल अपने पिछले वर्ज़न की तरह यह वॉच भी IP68 स्प्लैश-प्रूफ रेटिंग और मल्टीपल वॉच फेस व स्पोर्ट्स मोड के साथ आती है।
 

Realme Watch S price

रियलमी वॉच एस की कीमत PKR 14,999 (लगभग 7,000 रुपये) है। फिलहाल Realme Watch S पाकिस्तान तक लिमिटेड है। हालांकि, शुरुआती रूप मे वहां इस वॉच पर डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है, जिसके तहत यह वॉच PKR 12,499 (लगभग 5,800 रुपये) में खरीदी जा सकेगी। आपको बता दें, भारत मे Realme Watch को 3,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

फिलहाल, रियलमी वॉच एस के ग्लोबल लॉन्च को लेकर कंपनी ने कई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।
 

Realme Watch S specifications

रियलमी वॉच एस में 1.3 इंच (360x360  पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी अधिकतम ब्राइटनेस 600 निट्स है। कंपनी का दावा है कि यह सर्कुलर डायल रियलमी वॉच केवर्गाकार डिस्प्ले डायल की तुलना में 157 प्रतिशत बड़ी डिस्प्ले प्रदान करता है। रियलमी वॉच एस 2.5डी कर्व्ड कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है। स्मार्टवॉच में रियल-टाइम हार्ट रेट मॉनिटरिंग के लिए पीपीजी सेंसर और ब्लड ऑक्सीज़न लेवल मॉनिटरिंग के लिए SpO2 दिया गया है। हालांकि, Realme ने फाइन प्रिंट में उल्लेख किया है कि स्मार्टवॉच के डेटा का उपयोग मेडिकल ट्रिटमेंट या डायग्नोस के लिए नहीं किया जाना चाहिए।

रियलमी वॉच एस में 16 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं, जिसमें स्टेशनरी बाइक, क्रिकेट, इंडोर रन, आउटडोर साइकिल, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, फुटबॉल, योगा और एलिप्टिकल आदि शामिल हैं। यह स्मार्टवॉच लिक्विड सिलिकॉन स्ट्रैप के साथ आती है, जिसमें 100 से भी ज्यादा वॉच फेस चुनने के लिए मौजूद है। इसके अलावा, रियलमी वॉच एस आपके स्लिपिंग पैटर्न को भी ट्रैक करती है व आपके फोन से कनेक्ट होकर आपको विभिन्न नोटिफिकेशन की भी जानकारी ददेती है। इस वॉच से आपको वाटर रिमाइंडर जैसे अलर्ट भी मिलते रहते हैं। वॉच का इस्तेमाल करके आप फोन कॉल को रिसीव व रिजेक्ट भी कर सकते हैं।  

रियलमी वॉच एस में 390एमएएच की बैटरी दी गई है, जो कि सिंगल चार्ज पर 15 दिन तक की बैटरी लाइफ प्रदान करती है। इसके इलावा यह वॉच दो घंटे के अंदर 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है। जैसे कि हमने बताया यह वॉच आईपी68 रेटेड है, जिसका मतलब यह है कि यह वाटर-रसिस्टेंट है इसका इस्तेमाल आप 1.5 मीटर पानी में कर सकते हैं। हालांकि, इस वॉच को स्विमिंग के दौरान इस्तेमाल करने के लिए डिज़ाइन नहीं किया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »