• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme के दो स्मार्टफोन जल्द हो सकते हैं लॉन्च, स्पेसिफिकेशन के साथ सर्टिफिकेशन साइट पर हुए लिस्ट

Realme के दो स्मार्टफोन जल्द हो सकते हैं लॉन्च, स्पेसिफिकेशन के साथ सर्टिफिकेशन साइट पर हुए लिस्ट

मॉडल नंबर RMX2176 स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी एक जाने-माने चीनी टिप्सटर द्वारा लीक कर दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार, फोन में 6.43 इंच का डिस्प्ले और क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा।

Realme के दो स्मार्टफोन जल्द हो सकते हैं लॉन्च, स्पेसिफिकेशन के साथ सर्टिफिकेशन साइट पर हुए लिस्ट

Realme RMX2176 में मिलेगा होल-पंच डिस्प्ले

ख़ास बातें
  • Realme मॉडल नंबर RMX2151 एफसीसी वेबसाइट पर हुआ है लिस्ट
  • Realme मॉडल नंबर RMX2176 TENAA वेबसाइट पर दिखा
  • RMX2176 मॉडल नंबर में दिया जा सकता है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
विज्ञापन
Realme के दो अज्ञात स्मार्टफोन मॉडल नंबर RMX2151 और RMX2176 के साथ ऑनलाइन सामने आए हैं। RMX2151 मॉडल नंबर का फोन यूएस एफसीसी वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है, वहीं RMX2176 मॉडल नंबर TENAA वेबसाइट पर देखा गया है। इतना ही नहीं, मॉडल नंबर RMX2176 स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी एक जाने-माने चीनी टिप्सटर द्वारा लीक की गई है। जानकारी के अनुसार, फोन में 6.43 इंच का डिस्प्ले और क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा। वहीं, RMX2151 फोन को लेकर जानकारी दी गई है कि इस फोन में 5,000 एमएएच की दमदार बैटरी दी जाएगी और यह फोन हीलियो जी90टी प्रोसेसर से लैस होगा।
 

Realme RMX2176 specifications (expected)

Realme RMX2176 फोन TENAA वेबसाइट पर 6.43 इंच डिस्प्ले के साथ लिस्टेड है। लिस्टिंग के अनुसार, फोन डुअल-बैटरी सेटअप के साथ आएगा, जिसमें से एक बैटरी की क्षमता 2,100 एमएएच होगी। वहीं, फोन का डाइमेंशन 160.9x74.4x8.1 एमएम होगा। लिस्टिंग में फोन के सभी स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं होता है और न ही फोन की तस्वीर सामने आई है। इस लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले GizmoChina द्वारा दी गई है।

जाने-माने चीनी टिप्सटर Digital Chat Station ने भी आगामी रियलमी डिवाइस के स्पेसिफिकेशन की ओर संकेत दिया है। हालांकि, इस जानकारी में यह साफ नहीं होता है कि यह डिवाइस कौन-सा होगा, लेकिन स्पेसिफिकेशन से इशारा मिला है कि टिप्सटर उसी रियलमी RMX2176 मॉडल नंबर का उल्लेख कर रहा है, जो कि TENAA पर लिस्ट हुआ था।

लीक के अनुसार, आगामी फोन 5जी डिवाइस होगा, जिसमें 6.43 इंच फुल-एचडी+ ओलेड डिस्प्ले हाई रिफ्रेश रेट के साथ दिया जाएगा। इसके अलावा फोन 2.4 गीगाहर्ट्ज़ प्रोसेसर के साथ आ सकता है, जिसको लेकर माना जा रहा है कि यह स्नैपड्रैगन 756जी प्रोसेसर होगा।

कैमरा की बात करें, तो रियलमी डिवाइस में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा, 8 मेगापिक्सल सेकेंडरी कैमरा और बाकि दो कैमरे 2 मेगापिक्सल के होंगे। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा होल-पंच कटआउट के साथ स्थित होगा। टिप्सटर ने यह भी जानकारी दी कि रियलमी डिवाइस डुअल बैटरी सेटअप के साथ आएगा, जिसकी कुल बैटरी क्षमता 4,300 एमएएच होगी। जो कि 65 वाट तक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट देगी। इसके अलावा फोन 8.1 मिलीमीटर मोटा और 175 ग्राम भारी होगा। फिलहाल यह साफ नहीं है कि लॉन्च होने पर इस स्मार्टफोन को क्या नाम दिया जाएगा।
 

Realme RMX2151 specifications (expected)

मॉडल नंबर RMX2151 के साथ एक अन्य डिवाइस US FCC पर लिस्ट किया गया है। यह फोन 162.35x75.46x 9.45 मिलीमीटर डाइमेंशन और 198 ग्राम वज़न के साथ वेबसाइट पर लिस्ट है। माना जा रहा है कि इस फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी 30 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी जाएगी। कनेक्टिविटी के लिए फोन में एनएफसी, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 802.11एसी, जीपीएस और ग्लोनास आदि शामिल हैं। एफसीसी लिस्टिंग के साथ जुड़ी एक तस्वीर में फोन के बायीं ओर वॉल्यूम बटन और फोन के दायीं ओर एक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिखाया गया है।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme RMX2151, Realme RMX2176
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  2. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
  3. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  4. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
  5. Tecno Spark Go 3 Pro भारत में लॉन्च, 13MP कैमरा, 5200mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹15,999 से शुरू
  6. चंद Views में करा रहा है मोटी कमाई! क्या है चीन का Bilibili ऐप और भारत में कब आएगा? यहां जानें सब कुछ
  7. Redmi Note 17 Pro का ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8340mAh बैटरी, IP66, IP68 रेटिंग
  8. H1N1 स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा, अपने पास रखें ये गैजेट्स, बचाव में होगी मदद
  9. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा के साथ, 4900mAh बैटरी
  10. Chandra Grahan Today: चंद्र ग्रहण पर लाल, तांबे जैसा चांद डराएगा! भारत में कितने बजे ग्रहण, कहां दिखेगा नजारा, जानें सब
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »