Realme Q वाकई में होगा Realme 5 Pro का ही अवतार

Realme Q में स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर के साथ चार रियर कैमरे दिए जाएंगे। ये फीचर रियलमी 5 प्रो का भी हिस्सा हैं।

Realme Q वाकई में होगा Realme 5 Pro का ही अवतार

Realme Q सीरीज़ से 5 सितंबर को उठेगा पर्दा

ख़ास बातें
  • रियलमी 5 प्रो को हाल ही में टीना पर लिस्ट किया गया था
  • ग्रेडिएंट फिनिश के साथ डायमंड कट डिजाइन से लैस है Realme Q
  • Realme Q सीरीज़ कैमरा के दीवानों के लिए बना है
विज्ञापन
Realme ने हाल ही जानकारी दी थी कि वह चीनी मार्केट में रियलमी क्यू सीरीज़ से पर्दा उठाने वाली है। एक आधिकारिक टीज़र से खुलासा हुआ कि Realme Q में स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर के साथ चार रियर कैमरे दिए जाएंगे। मज़ेदार बात यह है कि फोन का डिज़ाइन हाल ही भारत में लॉन्च किए गए रियलमी 5 प्रो से मेल खाता है। इसके बाद से ही कयास लगाए जाने लगे कि कंपनी वाकई में रियलमी 5 प्रो को ही चीनी मार्केट में रियलमी क्यू के नाम से उतार सकती है। अब रियलमी क्यू की वास्तविक तस्वीरें लीक हुई हैं जो इशारा देती हैं कि यह फोन रियलमी 5 प्रो का ही चीनी वेरिएंट हो सकता है।

रियलमी क्यू सीरीज़ को चीन में लॉन्च करने की जानकारी देने के बाद कंपनी ने गुरुवार को रियलमी क्यू के पोस्टर को साझा किया। बताया गया कि फोन स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर के साथ आएगा। इसी प्रोसेसर का इस्तेमाल रियलमी 5 प्रो में हुआ है। इसके अलावा पोस्टर में नज़र आ रहा फोन दिखने में रियलमी 5 प्रो जैसा लगता है। इसमें भी चार रियर कैमरे हैं और ग्रेडिएंट फिनिश के साथ डायमंड कट डिजाइन।

अब रियलमी क्यू के रिटेल पैकेज की वास्तविक तस्वीरें सामने आईं हैं। हर तरफ से फोन को देखने के बाद भी यही लगता है कि यह रियलमी 5 प्रो का ही अवतार है। तस्वीरें वीबो पर लीक हुई हैं। इसमें रियलमी क्यू का क्रिस्टल ग्रीन वेरिएंट नज़र आ रहा है।

गौर करने वाली बात है कि रियलमी 5 प्रो को हाल ही में टीना पर लिस्ट किया गया था। इसके बाद से ही रियलमी 5 सीरीज़ के इस प्रीमियम फोन को चीनी मार्केट में उतारे जाने की चर्चा थी। लेकिन कंपनी अलग नाम का इस्तेमाल करने वाली है।

अगर यह जानकारी सही साबित होती है तो Realme Q में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट और 8 जीबी तक रैम होगा। यह 4,035 एमएएच की बैटरी और VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आएगा। रियलमी क्यू में चार रियर कैमरे होंगे। प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का। इसके साथ एफ/ 2.25 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर। क्वाड कैमरा सेटअप में 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस भी हो सकता है। सेल्फी की जिम्मेदारी 16 मेगापिक्सल के सेंसर पर होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme Q, Realme Q Specifications, Realme 5 Pro
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का टैबलेट खरीदना हुआ महंगा, Galaxy Tab A11+ के सभी वेरिएंट्स की बढ़ी कीमत!
  2. BGMI 4.7 Update: रिलीज डेट हुई कंफर्म, गेम में आएंगे नए इवेंट और मिलेंगे एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड
  3. Redmi K100 Ultra में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  4. Vivo X500s में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल पेरिस्कोप कैमरा, 6.85 इंच डिस्प्ले
  5. सर्दियों में ठंड से बचाएंगे ये 5 रूम हीटर, कीमत ₹1,500 से भी कम!
  6. iQOO 16R के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  7. सर्दी में चला रहे हैं रूम हीटर तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
  8. Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: कौन सा 3 महीने वाला प्लान है ज्यादा सस्ता
  9. जेब में आ जाएगा ये मिनी PC! 16GB RAM, Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर के साथ AI पावर भी, जानें कीमत
  10. Vivo X500 Series की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, तीनों मॉडल्स की कीमत पहले ही लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »