Realme P4 Lite की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स

डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच HD+ (720 x 1,600 पिक्सल्स) डिस्प्ले 90 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 563 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल और 180 Hz तक के टच सैंपलिंग रेट के साथ है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 फरवरी 2026 16:24 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है
  • Realme P4 में 6.74 इंच HD+ डिस्प्ले 90 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ है
  • इस स्मार्टफोन को तीन कलर्स में उपलब्ध कराया गया है

इस स्मार्टफोन की स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड से 2 TB तक बढ़ाया जा सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme के नए स्मार्टफोन की भारत में बिक्री शुरू हो गई है। पिछले सप्ताह Realme P4 Lite को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में 6,300 mAh की बैटरी 15 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T7250 दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच HD+ डिस्प्ले 90 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 563 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। 

भारत में Realme P4 Lite का प्राइस

इस स्मार्टफोन के 4 GB के RAM और 64 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 9,999 रुपये और 4 GB + 128 GB वाले वेरिएंट का 11,999 रुपये का है। Realme ने शुरुआती ऑफर के तौर पर 1,000 रुपये के बैंक डिस्काउंट या 1,000 रुपये के कूपन की पेशकश की है। Realme P4 Lite की बिक्री कंपनी के ऑनलाइन स्टोर और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए की जा रही है। इस स्मार्टफोन को  Beach Gold, Sea Blue और Obsidian Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

Realme P4 Lite के स्पेसिफिकेशंस

डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच HD+ (720 x 1,600 पिक्सल्स) डिस्प्ले 90 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 563 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल और 180 Hz तक के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। इसमें Unisoc T7250 चिपसेट और Mali G57 MP1 GPU दिया गया है। इस स्मार्टफोन की स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड से 2 TB तक बढ़ाया जा सकता है। Realme P4 Lite में f/2.2 अपार्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके कैमरा 1080p/30 fps पर वीडियो को रिकॉर्ड कर सकते हैं। 

Advertisement

इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, BeiDou और Galileo के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन में सेंसर्स के तौर पर एक्सेलरोमीटर, गायरोस्कोप, एंबिएंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। Realme P4 Lite की 6,300  mAh की बैटरी 15 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इस स्मार्टफोन का साइज 167.20 x 76.60 x 7.94 mm और भार लगभग 201 ग्राम का है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  3. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  5. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  6. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.