Realme P4 Lite 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, 7,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, ऑफर्स

Realme P4 Lite 5G की रियर कैमरा यूनिट में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 मार्च 2026 15:17 IST
ख़ास बातें
  • Realme P4 Lite 5G में MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट दिया गया है
  • इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है
  • इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए Airflow वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम है

इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 5G दिया गया है

Photo Credit: Realme

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme ने पिछले सप्ताह भारत में Realme P4 Lite 5G को लॉन्च किया था। देश में इस स्मार्टफोन की बिक्री शुरू हो गई है। Realme P4 Lite 5G में MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 7,000 mAh की बैटरी 15 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Realme P4 Lite 5G में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए Airflow वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम है। 

Realme P4 Lite 5G का प्राइस, ऑफर्स

इस स्मार्टफोन के 4 GB के RAM और 64 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 12,999 रुपये, 4 GB + 128 GB का 13,999 रुपये और 6 GB + 128 GB वाले वेरिएंट का 15,999 रुपये का है। Realme P4 Lite 5G की बिक्री कंपनी की वेबसाइट, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए की जा रही है। इस स्मार्टफोन को Mosaic Blue और Mosaic Green कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। कंपनी ने शुरुआती ऑफर के तौर पर इस स्मार्टफोन पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट दिया है। इसके अलावा कुछ बैंकों के कार्ड्स पर 500 रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है। इस स्मार्टफोन के लिए एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ ही EMI का भी विकल्प है। 

Realme P4 Lite 5G के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच HD+ (720 x 1,570 पिक्सल्स) डिस्प्ले 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 180 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 900 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। Realme P4 Lite 5G के RAM को वर्चुअल तरीके से 14 GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 5G दिया गया है। इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए Airflow वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम है। 

Advertisement

Realme P4 Lite 5G की रियर कैमरा यूनिट में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 7,000 mAh की बैटरी 15 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी सिंगल चार्ज में 70 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक उपलब्ध करा सकती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  5. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  10. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  11. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  12. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  13. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  14. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.