Flipkart Big Billion Days Sale 2025 में 20 हजार रुपये वाले स्मार्टफोन पर छूट मिल रही है। Motorola Edge 60 Fusion 5G का 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 20,999 रुपये में उपलब्ध हो रहा है। Poco X7 5G का 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 17,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। OnePlus Nord CE4 lite 5G का 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 16,699 रुपये में मिल रहा है।
भारत में 15 सितंबर को लॉन्च किए गए Realme P3 Lite 5G की फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल के दौरान बिक्री की जाएगी। इस स्मार्टफोन के 4 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 12,999 रुपये और 6 GB RAM + 128 GB का 13,999 रुपये का है। इसे Lily White, Purple Blossom और Midnight Lily कलर्स में खरीदा जा सकेगा।