Realme P3x 5G भारत में 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ पेश, जानें फीचर्स

Realme ने भारत में अपना नया किफायती स्मार्टफोन Realme P3x 5G पेश कर दिया है।

Realme P3x 5G भारत में 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ पेश, जानें फीचर्स

Photo Credit: Realme

Realme P3x 5G में 6.72 इंच की एलसीडी डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Realme P3x के 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है।
  • Realme P3x 5G में 6.72 इंच की एलसीडी डिस्प्ले दी गई है।
  • Realme P3x 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
विज्ञापन
Realme ने भारत में अपना नया किफायती स्मार्टफोन Realme P3x 5G पेश कर दिया है। P3x 5G में 6.72 इंच की एलसीडी डिस्प्ले दी गई है। P3x 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर से लैस है। आइए Realme P3x 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Realme P3x 5G Price


Realme P3x 5G के 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये और 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन तीन कलर वेरिएंट जैसे मिडनाइट ब्लू, लूनर सिल्वर और स्टेलर पिंक में आएगा। इस फोन की बिक्री 28 फरवरी 2025 को ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी। ग्राहक बैंक ऑफर के जरिए 1,000 रुपये की बैंक छूट भी पास सकते हैं।
 

Realme P3x 5G Features, Specifications


Realme P3x 5G में 6.72 इंच की एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका FHD+ रेजॉल्यूशन 2400 × 1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट है। इसमें एक साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। फोन में Arm Mali-G57 MC2 GPU के साथ मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के माध्यम से 2TB तक बढ़ा सकते हैं। इस फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Realme P3x 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सेकेंड्री कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम, 5जी, ड्यूल 4G VoLTE, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, 3.5 मिमी ऑडियो जैक, जीपीएस, GLONASS और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल हैं। फोन पानी और धूल से बचाव के लिए फ्लैगशिप ग्रेड IP68 + IP69 रेटिंग से भी लैस है। Realme P3x एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 कस्टम स्किन पर चलता है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 165.7 मिमी, चौड़ाई 76.22 मिमी, मोटाई 7.94 मिमी और वजन 197 ग्राम है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  3. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  4. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  5. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  6. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  7. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  8. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  10. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »