• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme Neo 7 फोन में होगा BOE का धांसू 8T LTPO डिस्प्ले, कलर वेरिएंट्स भी दिखे, जानें डिटेल

Realme Neo 7 फोन में होगा BOE का धांसू 8T LTPO डिस्प्ले, कलर वेरिएंट्स भी दिखे, जानें डिटेल

डिस्प्ले में 6000 निट्स तक ब्राइटनेस बताई गई है।

Realme Neo 7 फोन में होगा BOE का धांसू 8T LTPO डिस्प्ले, कलर वेरिएंट्स भी दिखे, जानें डिटेल

Photo Credit: X/@yabhishekhd

Realme Neo 7 फोन अगले हफ्ते में 11 दिसंबर को लॉन्च होने जा रहा है।

ख़ास बातें
  • डिस्प्ले में 6000 निट्स तक ब्राइटनेस बताई गई है।
  • गेमिंग लवर्स के लिए इसमें HDR सपोर्ट भी होगा।
  • स्टारशिप, मीटिओराइट ब्लैक, और सबमरीन ब्लू कलर के शेड्स होंगे लॉन्च
विज्ञापन
Realme का अपकमिंग Neo सीरीज का फोन Realme Neo 7 मार्केट में 11 दिसंबर को लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने इस फोन के खास स्पेसिफिकेशंस से पर्दा उठाना शुरू कर दिया है। अब Realme Neo 7 के डिस्प्ले के बारे में खुलासा किया गया है। फोन में BOE का S2 प्रोफेशनल ग्रेड गेमिंग डिस्प्ले कंपनी देने जा रही है जो 8T LTPO फ्लैगशिप टेक्नोलॉजी से लैस होगा। इसके साथ कंपनी ने फोन के कलर वेरिएंट्स का भी खुलासा कर दिया है। आइए विस्तार से जानते हैं इस फोन के सभी खास फीचर्स। 

Realme Neo 7 लॉन्च डेट 11 दिसंबर की है। फोन को कंपनी चीन की मार्केट में पेश करने जा रही है। लॉन्च से पहले डिस्प्ले डिटेल्स यहां सामने आ गए हैं। Weibo पर कंपनी ने फोन के डिस्प्ले को टीज किया है। Realme Neo 7 में BOE का 8T LTPO डिस्प्ले होगा जो कि एक गेमिंग डिस्प्ले होगा। दावा है कि इसमें स्मूद विजुअल्स के साथ ही पावर की खपत भी बहुत कम होगी। डिस्प्ले में हाई ब्राइटनेस मिलने वाली है जो कि 6000 निट्स तक बताई गई है। गेमिंग लवर्स के लिए इसमें HDR सपोर्ट भी होगा, यह 2600Hz के टच सैम्पलिंग रेस्पॉन्स इंजन से लैस होगा। 

फोन के डिस्प्ले में न के बराबर बेजल्स देने का दावा कंपनी ने किया है। बेजल्स मात्र 1.49mm के बताए गए हैं। स्क्रीन में आई प्रोटेक्शन फीचर भी होगा। इसमें कंपनी TÜV Rheinland Smart Eye Protection 3.0 सर्टीफिकेशन देने जा रही है। Realme ने हालांकि, अभी तक इसके डिस्प्ले के साइज की पुष्टि नहीं की है। लेकिन फोन का TENAA सर्टीफिकेशन कहता है कि इसमें 6.78 इंच साइज का डिस्प्ले मिलेगा। जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन देखने को मिल सकता है। 

सिक्योरिटी फीचर के तौर पर डिस्प्ले में भीतर ही फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद होगा। कंपनी ने पोस्टर के जरिए फोन के कलर वेरिएंट्स का इशारा भी दे दिया है। इस फोन के लिए कंपनी स्टारशिप, मीटिओराइट ब्लैक, और सबमरीन ब्लू कलर के शेड्स पेश कर सकती है। फोन अगले हफ्ते मार्केट में दस्तक देने जा रहा है। इस डिवाइस को लेकर काफी चर्चा हो रही है। अब देखना होगा कि कंपनी इसे और कितना खास बनाकर पेश करती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  2. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  3. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  4. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  5. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  7. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  8. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  9. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »