Realme Neo 7 के सभी फीचर्स का खुलासा, स्‍मार्टफोन का डिजाइन भी दिखा

रियलमी की अगली पेशकश बहुत जल्‍द सामने आने वाली है। कंपनी Realme Neo 7 को लॉन्‍च करने की तैयारियों में जुटी है, जिसे चीन में 11 दिसंबर को पेश किया जाएगा।

Realme Neo 7 के सभी फीचर्स का खुलासा, स्‍मार्टफोन का डिजाइन भी दिखा

Photo Credit: TENAA

Realme Neo 7 में 6.78 इंच का एमोलेड डिस्‍प्‍ले होगा। यह 1.5K रेजॉलूशन ऑफर करेगा, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz हो सकता है।

ख़ास बातें
  • Realme Neo 7 नजर आया TENAA सर्टिफ‍िकेशन पर
  • RMX5060 मॉडल नंबर के साथ देखा गया
  • Realme Neo 7 में 6.78 इंच का एमोलेड डिस्‍प्‍ले होगा
विज्ञापन
Realme Neo 7 Specifications : रियलमी की अगली पेशकश बहुत जल्‍द सामने आने वाली है। कंपनी Realme Neo 7 को लॉन्‍च करने की तैयारियों में जुटी है, जिसे चीन में 11 दिसंबर को पेश किया जाएगा। लोगों का उत्‍साह बढ़ाने के लिए बीच-बीच में फोन के अहम स्‍पेसिफ‍िकेशंस से पर्दा हटाया जा रहा है। अबतक ड्यूरेबिलिटी, बैटरी साइज आदि के बारे में पता चला है। नया डेवलपमेंट यह है कि फोन के डिटेल्‍ड स्‍पेसिफ‍िकेशंस TENAA सर्टिफ‍िकेशन पर सामने आए हैं। इससे फोन के डिजाइन के अलावा इसकी खूबियों का भी पता चलता है।  

Realme Neo 7 को TENAA के डेटाबेस में RMX5060 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। लिस्टिंग से पता चलता है कि करीब 213.4 ग्राम वजन वाले Realme Neo 7 में 6.78 इंच का एमोलेड डिस्‍प्‍ले होगा। यह 1.5K रेजॉलूशन ऑफर करेगा, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz हो सकता है। डिस्‍प्‍ले में फ‍िंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जाएगा। 

Realme Neo 7 में 16 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा मिल सकता है। बैक में 50 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा होगा, उसके साथ 8MP का एक और लेंस होगा। यह फोन लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 15 पर रन करने वाला है, जिस पर Realme UI 6 की लेयर होगी। 

Realme Neo 7 को मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 9300 प्‍लस प्रोसेसर से पैक किया जाएगा। यह फोन कई रैम ऑप्‍शंस जैसे- 6GB, 8GB, 12GB और 16GB में आ सकता है। स्‍टोरेज 256जीबी से 1टीबी तक हो सकता है। Realme Neo 7 में मिलने वाली है 7,000mAh की बैटरी, जो सपोर्ट करेगी 80W की चार्जिंग को। यह फोन आईआर ब्‍लास्‍टर के साथ आएगा। 

कहा यह भी जाता है कि नया रियलमी फोन 240W की चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। ऐसा हुआ तो यह मिनटों में फुल हो जाएगा। Realme Neo 7 की कीमत को भी कन्‍फर्म किया जा चुका है। रिपोर्ट्स की मानें तो इसे चीन में CNY 2,499 (लगभग 29,100 रुपये) की शुरुआती कीमत में पेश किया जाएगा।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »