• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme Narzo N53 फोन भारत में 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ 18 मई को होगा लॉन्च! डिटेल्स लीक

Realme Narzo N53 फोन भारत में 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ 18 मई को होगा लॉन्च! डिटेल्स लीक

Realme Narzo N53 एक बजट स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च किया जाएगा, ऐसा कहा जा रहा है।

Realme Narzo N53 फोन भारत में 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ 18 मई को होगा लॉन्च! डिटेल्स लीक

Photo Credit: Twitter/Realme Narzo India

Realme Narzo N53 भारत में 18 मई को लॉन्च होने जा रहा है।

ख़ास बातें
  • Realme का Narzo N53 स्मार्टफोन भारत में 18 मई को लॉन्च होने जा रहा है।
  • फोन में 5,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग होगी।
  • इसे लेकर दावा किया है कि डिवाइस सिर्फ 34 मिनट में 50% चार्ज हो जाएगा।
विज्ञापन
Realme का Narzo N53 स्मार्टफोन भारत में 18 मई को लॉन्च होने जा रहा है। फोन में 5,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग जैसे आकर्षक फीचर लॉन्च से पहले ही कंफर्म हो चुके हैं। Realme Narzo N53 की लॉन्च डेट जैसे जैसे नजदीक आ रही है, कंपनी ने इसके स्पेसिफिकेशन से पर्दा उठाना शुरू कर दिया है। ब्रैंड की ओर से अधिकारिक टीजर में कुछ और स्पेक्स का खुलासा किया गया है। आइए आपको बताते हैं कि फोन के बारे में लेटेस्ट अपडेट क्या जानकारी लेकर आया है। 

Realme Narzo N53 एक बजट स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च किया जाएगा, ऐसा कहा जा रहा है। जो कि कम कीमत में कुछ आकर्षक फीचर ऑफर कर सकता है। फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी और 33W फास्ट चार्जिंग फीचर भी होगा। अब लॉन्च से पहले कंपनी ने इसके कुछ और स्पेसिफिकेशन एक टीजर में रिवील किए हैं। टीजर देखकर कहा जा सकता है कि इसका डिजाइन बेहद स्लिम होने वाला है। इसे कंपनी का सबसे पतला स्मार्टफोन भी कहा जा रहा है। 

रियलमी नार्जो एन53 में कनेक्टिविटी के लिए USB C की पुष्टि भी कर दी गई है। कंपनी ने इसे लेकर दावा किया है कि डिवाइस सिर्फ 34 मिनट में 50% चार्ज हो जाएगा। साथ ही फोन को गर्म होने से रोकने के लिए भी इसमें खास मैकेनिज्म भी मिलने वाला है। फोन के रियर में 50MP का मेन सेंसर बताया गया है। जिसके साथ में एक अन्य कैमरा भी होगा। साथ में LED फ्लैश भी होगा। 

टीजर देखकर इसके डिजाइन के बारे में कुछ और बातें भी पता चलती हैं। मसलन, इसके वॉल्यूम बटन राइट साइड में दिए गए हैं। वहीं पावर बटन भी राइट साइड में मौजूद है। पावर बटन के ऊपर फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। फ्रंट में यह वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन के साथ आने वाला है। डिवाइस की मोटाई सिर्फ 7.49mm बताई गई है। इस लिहाज से यह स्मार्टफोन कम कीमत में आकर्षक फीचर और डिजाइन के साथ पेश किया जा सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  7. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  10. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »