Realme Narzo 60 सीरीज का 6 जुलाई को भारत में लॉन्च, 100 MP का हो सकता है मेन कैमरा

कंपनी के स्मार्टफोन्स की इस नई सीरीज में Realme Narzo 60 5G और Narzo 60 Pro 5G शामिल हैं

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 जून 2023 16:59 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन सीरीज में Realme Narzo 60 5G और Narzo 60 Pro 5G शामिल हैं
  • इनमें 1 TB तक की इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है
  • कंपनी इन स्मार्टफोन में 61 डिग्री कर्व्ड डिस्प्ले दे सकती है

इन स्मार्टफोन्स के प्राइस का खुलासा नहीं किया गया है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme की Narzo 60 सीरीज को 6 जुलाई को भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने एक मीडिया इनवाइट के जरिए इसकी पुष्टि की है। कंपनी के स्मार्टफोन्स की इस सीरीज में Realme Narzo 60 5G और Narzo 60 Pro 5G शामिल हैं। इनके टीजर में ये कर्व्ड डिस्प्ले के साथ दिख रहे हैं। इनमें 1 TB तक की इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है। 

Realme Narzo 60 5G में 100 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया जा सकता है। इसके बेस वेरिएंट का डिजाइन Realme 11 5G के समान हो सकता है। Realme और Amazon की वेबसाइट्स पर Realme Narzo 60 सीरीज के डिजाइन और फीचर्स का संकेत दिया गया है। हालांकि, इन स्मार्टफोन्स के प्राइस का खुलासा नहीं किया गया है। 
Advertisement

इन स्मार्टफोन्स में 61 डिग्री कर्व्ड डिस्प्ले थिन बेजेल्स के साथ हो सकता है। इन स्मार्टफोन्स में 2,50,000 से अधिक फोटोज को स्टोर किया जा सकेगा। इससे माइक्रोSD कार्ड के जरिए 1 TB तक की स्टोरेज का संकेत मिल रहा है। हाल ही में एक लीक में कहा गया था कि Realme Narzo 60 5G कंपनी के इस वर्ष मई में चीन में लॉन्च किए गए Realme 11 5G का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। इस स्मार्टफोन का शुरुआती प्राइस 8 GB RAM + 256 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए CNY 1,599 (लगभग 18,000 रुपये) था। इससे पहले Realme Narzo 60 5G को Geekbench बेंचमार्किंग वेबसाइट पर MediaTek Dimensity 6020 SoC और 6 GB के RAM के साथ देखा गया था। 

हाल ही में कंपनी ने Realme 11 Pro 5G और Realme 11 Pro+ 5G को लॉन्च किया था। इन दोनों स्मार्टफोन्स में एनहांस्ड इंटेलिजेंस सर्विसेज फीचर दिया गया था। हालांकि, इस फीचर को लेकर विवाद के बाद कंपनी एक सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए इसे डिसएबल कर रही है। Realme 11 Pro 5G के लिए RMX3771_13.1.0.524 (EX01) और Realme 11 Pro+ 5G के लिए RMX3741_13.1.0.524 (EX01) अपडेट दिया गया है। ये अपडेट एनहांस्ड इंटेलिजेंस सर्विसेज फीचर को डिसएबल करेंगे और कैमरा का इस्तेमाल करने पर पावर की खपत कम करेंगे। इन अपडेट के लिए कंपनी के चेंजलॉग को Gadgets 360 ने देखा है। यह सेटिंग पहले डिफॉल्ट के जरिए एनेबल्ड थी और अपडेट के बाद बंद किया गया है। इन दोनों स्मार्टफोन्स के लिए नए सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद एनहांस्ड इंटेलिजेंस सर्विसेज फीचर का विवरण भी अपडेट किया गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. boAt CREST AI के साथ पहले ईयरबड्स Airdopes Prime 800D पेश, जानें सबकुछ
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  6. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  7. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  8. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  9. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  2. boAt CREST AI के साथ पहले ईयरबड्स Airdopes Prime 800D पेश, जानें सबकुछ
  3. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  6. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  7. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  8. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  9. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  10. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.