Realme Narzo 50 और Realme Narzo 50 Pro फोन भारत में नवंबर में होंगे लॉन्च!

पिछले महीने Realme Narzo 50A और Realme Narzo 50i को Narzo 50 सीरीज़ के लेटेस्ट दो फोन के तौर पर भारत में लॉन्च किया गया था।

Realme Narzo 50 और Realme Narzo 50 Pro फोन भारत में नवंबर में होंगे लॉन्च!
ख़ास बातें
  • Realme Narzo 50 और Narzo 50 Pro जल्द होंगे भारत में लॉन्च
  • रियलमी नार्ज़ो 50 सीरीज़ भारत में कुछ हफ्ते पहले हुई पेश
  • Realme Narzo 50A और Realme Narzo 50i हो चुके हैं लॉन्च
विज्ञापन
Realme Narzo 50 सीरीज़ के तहत भारत में जल्द ही नए स्मार्टफोन लॉन्च किए जा सकते हैं, जो कि Realme Narzo 50 और Realme Narzo 50 Pro हो सकते हैं। फिलहाल, कंपनी ने इस संबंध में अपनी योजना का ऐलान नहीं किया है कि लेकिन एक टिप्सटर ने दावा किया है कि यह फोन भारत में नवंबर की शुरुआत में लॉन्च कर दिए जाएंगे। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि कंपनी सीरीज़ के तहत केवल रियलमी नार्ज़ो 50 फोन को लॉन्च करेगी या फिर नार्ज़ो 50 प्रो फोन भी साथ में लॉन्च होगा। पिछले महीने Realme Narzo 50A और Realme Narzo 50i को Narzo 50 सीरीज़ के लेटेस्ट दो फोन के तौर पर भारत में लॉन्च किया गया था।

टिप्सटर मुकुल शर्मा ने 91Mobiles कॉलेब्रेशन में संकेत दिए हैं कि Realme Narzo 50 और Realme Narzo 50 Pro स्मार्टफोन भारत में इस साल के अंत या फिर नवंबर की शुरुआत में लॉन्च किए जा सकते हैं। यह स्मार्टफोन फिलहाल कहीं भी पेश नहीं किए गए हैं।

Realme को लेकर पहले अटकले लगाई जा रही ती कि रियलमी नार्ज़ो 50 और नार्ज़ो 50 प्रो फोन को भारतीय मार्केट में पिछले महीने लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने सीरीज़ के तहत केवल Realme Narzo 50A और Realme Narzo 50i स्मार्टफोन को लॉन्च किया।

रियलमी नार्ज़ो 50ए फोन के 4GB रैम + 64GB स्टोरेज मॉडल की भारत में कीमत 11,499 रुपये है। वहीं, इसका 4GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल 12,499 रुपये में आता है।

वहीं, Realme Narzo 50i के 2GB रैम + 32GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 7,499 रुपये और 4GB रैम + 64GB स्टोरेज मॉडल की भारत में कीमत 8,499 रुपये है।

दोनों ही फोन भारत में वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले और एचडी+ डिस्प्ले के साथ आए थे। फोन की स्टोरेज को बढ़ाने के लिए फोन में माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट दिया गया है।

अंतर की बात करें, तो नार्ज़ो 50आई फोन में सिंगल 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, Unisoc 9863 प्रोसेसर और 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। नार्ज़ो 50ए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। यह फोन मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर और 6,000 एमएएच की बैटरी से लैस है।
 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent battery life
  • कमियां
  • Slow charging
  • Average cameras
  • Bulky and heavy
डिस्प्ले6.50 इंच
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + Black and White Lens + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme Narzo 50, Realme Narzo 50 Pro, Narzo 50, Realme
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  2. Samsung Galaxy Buds On: कान के बाहर होंगे फिट, दमदार साउंड, बैटरी चलेगी 38 घंटे तक
  3. Apple ने भारत में नया MacBook Pro PROLED XDR किया लॉन्च, 6 लाख 70 हजार तक है कीमत
  4. ट्रेन में मोबाइल नहीं कर पाएंगे रात में चार्ज, रेलवे का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
  5. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  6. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  7. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  9. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »