Realme Narzo 30 Pro कथित रूप से TENAA पर लिस्ट, स्पेसिफिकेशन व तस्वीरें हुईं लीक

आपको बता दें, पिछले ही दिनों कंपनी ने Realme Narzo 30 सीरीज़ के भारत लॉन्च की जानकारी दी थी। यह सीरीज़ Realme Narzo 20 सीरीज़ की सक्सेसर होगी, जो कि पिछले साल सितंबर महीने में लॉन्च हुई थी, माना जा रहा है कि नई सीरीज़ जल्द ही भारत में दस्तक दे सकती है।

Realme Narzo 30 Pro कथित रूप से TENAA पर लिस्ट, स्पेसिफिकेशन व तस्वीरें हुईं लीक

Realme Narzo 20 सीरीज़ को पिछले साल सितंबर में किया गया था लॉन्च

ख़ास बातें
  • Realme फोन RMX3161 के साथ TENAA पर लिस्ट है
  • इस मॉडल नंबर को Realme Narzo 30 Pro से जुड़ा माना जा रहा है
  • लिस्टिंग में फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लिस्ट है
विज्ञापन
Realme स्मार्टफोन कथित रूप से मॉडल नंबर RMX3161 के साथ TENAA लिस्टिंग में लिस्ट हुआ है। बताया जा रहा है कि यह Realme Narzo 30 स्मार्टफोन हो सकता है। इस लिस्टिंग के माध्यम से आगामी फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन के साथ-साथ कुछ तस्वीरें भी लीक हुई हैं। वेबसाइट पर फोन 6.5 इंच एलईडी डिस्प्ले और 4,880 एमएएच बैटरी के साथ लिस्ट है। आपको बता दें, पिछले ही दिनों कंपनी ने Realme Narzo 30 सीरीज़ के भारत लॉन्च की जानकारी दी थी। यह सीरीज़ Realme Narzo 20 सीरीज़ की सक्सेसर होगी, जो कि पिछले साल सितंबर महीने में लॉन्च हुई थी, माना जा रहा है कि नई सीरीज़ जल्द ही भारत में दस्तक दे सकती है।

TENAA लिस्टिंग में Realme फोन की तस्वीरों को दिखाया गया है। माना जा रहा है कि यह आगामी फोन Realme Narzo 30 Pro होगा। यह स्मार्टफोन वेबसाइट पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लिस्ट है। लिस्टिंग में सामने आई तस्वीरों में दिखा है कि यह फोन सेल्फी के लिए होल-पंच कटआउट के साथ आएगा, जो कि स्क्रीन के टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर स्थित होगा। इसके अलावा फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है।

लिस्टिंग से संकेत मिलता है कि आगामी रियलमी फोन 6.5 इंच डिस्प्ले, एंड्रॉयड 11 और 5जी सपोर्ट कनेक्टिविटी के साथ-साथ डुअल-सिम सपोर्ट से लैस होगा। इसके अलावा लिस्टिंग में फोन का डायमेंशन 162.5x74.8x8.8mm के साथ भी लिस्ट है।

GSMArena की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अन्य रेगुलेट्री एजेंसी लिस्टिंग में पहले यह संकेत दिया गया था कि TENAA के माध्यम से लीक मॉडल नंबर RMX3171 Realme Narzo 30A हो सकता है। हालांकि, रियलमी नार्ज़ो 20 प्रो का मॉडल नंबर RMX2161 है। ऐसे में प्रतीत हो रहा है कि RMX3161 मॉडल नंबर Realme Narzo 30 Pro से जुड़ा होगा।

अब जब कंपनी ने रियलमी नार्जो़ 30 सीरीज़ की भारत लॉन्चिंग को टीज़ कर दिया है, तो उम्मीद की जा सकती है कि आने वाले समय में इस सीरीज़ के स्मार्टफोन से जुड़ी जानकारियां सामने आ सकती हैं। रियलमी नार्ज़ो 30 सीरीज़ रियलमी नार्ज़ो 20 का सक्सेसर होगी, जिसे पिछले साल सितंबर महीने में लॉन्च किया गया था।

आपको बता दें, रियलमी ने इस हफ्ते की शुरुआत में एक सर्वे ऑनलाइन किया था, जिसमें कंपनी ने फैन्स से सुझाव मांगा था कि रियलमी नार्ज़ो 30 का रिटेल बॉक्स कैसा दिखना चाहिए। कंपनी ने फैन्स के लिए 6 विकल्प भी पेश किए हैं, जिनमें से बेस्ट बॉक्स की वोटिंग गूगल के माध्यम से यहां हो रही है। पैकेजिंग व नाम के अलावा, फिलहाल कंपनी ने इस स्मार्टफोन से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है। माना जा रहा है कि इस सीरीज़ को मई या इससे पहले ही लॉन्च कर दिया जाएगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Powerful processor
  • Super-fast 65W charging
  • 90Hz display
  • कमियां
  • Mediocre low-light camera performance
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी95
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good overall performance
  • Very good battery life
  • Reasonable value for money
  • कमियां
  • Bulky and heavy
  • Mediocre cameras
  • Slightly spammy preinstalled apps
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी85
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »