Realme ने भारत में लॉन्च किया वायरलेस चार्जर, कीमत 899 रुपये

Realme 10W Wireless Charger वर्तमान में कंपनी की साइट पर उपलब्ध है, हालांकि यह जल्द ही देश के अन्य ऑनलाइन और ऑफलाइन चैनलों के जरिए भी बेचा जाएगा।

Realme ने भारत में लॉन्च किया वायरलेस चार्जर, कीमत 899 रुपये

Realme 10W Wireless Charger की भारत में कीमत 899 रुपये है

ख़ास बातें
  • Realme ने भारत में लॉन्च किया 10 वॉट चार्जिंग आउटपुट वाला वायरलेस चार्जर
  • 899 रुपये कीमत के साथ Realme.com पर बेचा जा रहा है चार्जर
  • स्मार्टफोन के साथ-साथ अन्य छोटे प्रोडक्ट भी कर सकता है चार्ज
विज्ञापन
Realme ने भारत में 10W Wireless Charger लॉन्च कर दिया है। चार्जर को मात्र 899 रुपये में पेश किया गया है। कुछ दिनों पहले ही रियलमी के सीईओ माधव सेठ ने देश में वायरलेस चार्जर के लॉन्च को टीज़ किया था और अब आखिरकार कंपनी ने चुपचाप से इसे बाज़ार में उतार दिया है। जैसा कि नाम से पता चलता है यह रियलमी वायरलेस चार्जर कुल 10 वॉट चार्जिंग आउटपुट देगा और फोन को चार्ज करने के साथ-साथ यह Realme Buds Air और अन्य वियरेबल्स को भी चार्ज करने में सक्षम होगा। इसके अलावा सेठ ने ट्विटर के जरिए देश में आने वाले समय में 65 वॉट और 50 वॉट रियलमी अल्ट्रा-थिन सुपरडार्ट चार्जर मॉडल को लॉन्च करने की घोषणा भी की है।

Realme India साइट पर लिस्टिंग के अनुसार, 10W Wireless Charger ग्रे रंग में उपलब्ध है। इसके टॉप पर एक सॉफ्ट स्क्रब पेंट कोटिंग की गई है, जो इसपर रखी डिवाइसों को अचानक फिसलने से बचाएगी। यह 9 मिलीमीटर पतला है।

Realme 10W वायरलेस चार्जर यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है, जो 10W और 18W इनपुट दोनों को सक्षम बनाता है। हालांकि, यह क्विक चार्ज 2.0 या क्विक चार्ज 3.0 चार्जिंग अडैप्टर से कनेक्ट होने पर 10 वॉट तक की पावर देने में सक्षम है। यह एक iPhone मॉडल को चार्ज करने के लिए 7.5 वॉट आउटपुट तक दे सकता है।

स्मार्टफोन के साथ-साथ यह रियलमी 10W वायरलेस चार्जर Realme Buds Air और कुछ अन्य कम आउटपुट पर चार्ज होने वाले डिवाइसों को भी चार्ज कर सकता है। इसके साथ 50 सेंटीमीटर चार्जर केबल आती है।

Realme 10W Wireless Charger वर्तमान में कंपनी की साइट पर उपलब्ध है, हालांकि यह जल्द ही देश के अन्य ऑनलाइन और ऑफलाइन चैनलों के जरिए भी बेचा जाएगा। Realme India के CEO माधव सेठ ने जून में YouTube पर अपनी प्रश्न और उत्तर सीरीज़ में इस वायरलेस चार्जर के भारत में  लॉन्च होने की पुष्टि की थी।
 

सेठ ने शनिवार को यह भी खुलासा किया कि Realme देश में अपने 65W और 50W अल्ट्रा-थिन सुपरडार्ट चार्जर लॉन्च करने के लिए तैयार है। उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें नए प्रोडक्ट के जेब में फिट होने योग्य डिज़ाइन को दिखाया गया है। हालांकि अभी भी इन चार्जरों की उपलब्धता और कीमत के बारे में सटीक जानकारी साझा नहीं की गई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme 10W Wireless Charger, Realme Wireless Charger
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »