Realme Koi के स्पेसिफिकेशन्स लीक, तस्वीरों से मिली डिज़ाइन की झलक

एक टिप्स्टर ने ट्वीट करके Realme Koi की कुछ जानकारियों के साथ डिवाइस की कुछ लाइव तस्वीरें भी साझा की है।

Realme Koi के स्पेसिफिकेशन्स लीक, तस्वीरों से मिली डिज़ाइन की झलक

Realme की आगामी सीरीज़ में एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन भी हो सकता है

ख़ास बातें
  • Realme Koi को Realme V15 के नाम सेे भी पेश किया जा सकता है
  • ट्रिपल रियर कैमरा और ग्रेडिएंट फिनिश से लैस हो सकता है आगामी फोन
  • इसी सीरीज़ का एक मॉडल 'Race' कोडनेम के साथ हाल ही में लीक हुआ था
विज्ञापन
Realme Koi उर्फ ​​Realme V15 के स्पेसिफिकेशन्स और लाइव तस्वीरें ऑनलाइन लीक हुई हैं। नया स्मार्टफोन हाल ही में Realme की एक आगामी सीरीज़ के हिस्से के रूप में टीज़ किया गया था, जिसमें एक टॉप-एंड मॉडल कोडनेम 'Realme Race' के साथ शामिल हो सकता है। लेटेस्ट रिपोर्ट से पता चलता है कि Realme Koi इस सीरीज़ में एक नया मिड-रेंज फोन हो सकता है और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है।

टिप्स्टर अभिषेक यादव ने ट्वीट करके Realme Koi की कुछ जानकारियों के साथ डिवाइस की कुछ लाइव तस्वीरें भी साझा की है। फोन को या तो Realme Koi या Realme V15 कहा जा सकता है, जो बाज़ारों के हिसाब से बांटा जाएगा। लीक हुई तस्वीरों से पता चलता है कि फोन में एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरे मिल सकते हैं। यह भी पता चलता है कि फोन में Realme X7 Pro और Realme Q2 के समान ग्रेडिएंट फिनिश शामिल हो सकती है।
 

Realme Koi specifications (expected)

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो टिपस्टर ने सुझाव दिया कि Realme Koi मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू चिपसेट के साथ आएगा और इसमें 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर होगा। फोन में 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 176 ग्राम वज़न होने की भी जानकारी दी गई है। आगामी Realme फोन पर इन-डिस्प्ले या साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने की संभावना है, क्योंकि लीक की गई तस्वीरों में पीछे की ओर किसी प्रकारस का मॉड्यूल देखने को नहीं मिलता है।

Realme ने पिछले हफ्ते Weibo पर एक टीज़र इमेज साझा की थी, जहां Koi नाम को टीज़ किया गया था। टीज़र ने यह भी सुझाव दिया था कि फोन कंपनी की नई सीरीज़ के मॉडल्स में से एक होगा और इसी सीरीज़ में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट के साथ आने वाला एक फ्लैगशिप भी शामिल होने की संभावना है।

हालांकि रियलमी कोई को आगामी सीरीज़ का एक मिड-रेंज फोन होने का अनुमान लगाने वाली इस लीक के विपरीत Weibo पर कुछ अन्य अफवाहें बताती हैं कि फोन को एक फ्लैगशिप फोन के रूप में लॉन्च किया जा सकता है और इसमें 125W अल्ट्राडार्ट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। इसके अलावा, यह भी खबर है कि फोन का एक स्पेशल एडिशन होगा, जो लेदर बैक के साथ आएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  3. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
  2. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  4. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  5. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  6. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  7. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  9. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »