Realme GT Neo 3T का प्राइस  Flipkart बिग सेविंग डेज सेल से पहले घटकर 19,999 रुपये हुआ

इस स्मार्टफोन को पिछले वर्ष सितंबर में लॉन्च किया गया था। इसमें 6.62 इंच E4 AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है

Realme GT Neo 3T का प्राइस  Flipkart बिग सेविंग डेज सेल से पहले घटकर 19,999 रुपये हुआ

इस स्मार्टफोन को 29,999 रुपये में लॉन्च किया गया था

ख़ास बातें
  • Flipkart की बिग सेविंग डेज सेल 5 मई को शुरू होगी
  • यह डैश येलो, ड्रिफ्टिंग व्हाइट और शेड ब्लैक कलर्स में उपलब्ध है
  • इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Realme के स्मार्टफोन GT Neo 3T का भारत में प्राइस Flipkart Big Saving Days सेल से पहले घट गया है। इस स्मार्टफोन को पिछले वर्ष सितंबर में लॉन्च किया गया था। इसमें 6.62 इंच E4 AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। यह 80 W सुपरडार्ट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि इससे केवल 12 मिनटों में फोन को 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। Flipkart की बिग सेविंग डेज सेल 5 मई को शुरू होगी। 

इस स्मार्टफोन को 29,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। इसके 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का फ्लिपकार्ट पर पहले ही 19,999 रुपये का डिस्काउंट प्राइस लिस्टेड है। यह डैश येलो, ड्रिफ्टिंग व्हाइट और शेड ब्लैक कलर्स में उपलब्ध है। फ्लिपकार्ट की बिग सेविंग डेज सेल 5 मई से शुरू होगी। 

Realme GT Neo के स्पेसिफिकेशंस

डुअल सिम वाला यह स्मार्टफोन Android 12 पर चलता है। इसमें 6.62 इंच फुल HD+ (1,080x2,400 पिक्सल) E4 AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें Snapdragon 870 SoC दिया गया है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। इसका मेन कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। इसमें सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा f/2.45 अपार्चर के साथ दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें  5G, 4G LTE, ब्लूटूथ 5.2, NFC और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी है और कंपनी का दावा है कि इसकी 80 W सुपरडार्ट चार्ज टेक्नोलॉजी से यह केवल 12 मिनटों में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है इस स्मार्टफोन का आकार 162.9x75.8x8.65 mm और वजन लगभग 195 ग्राम का है। 

पिछले महीने Realme ने Narzo N55 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया था। यह MediaTek Helio G88 SoC के साथ कंपनी का पहला N सीरीज Narzo स्मार्टफोन है। यह 4GB + 64GB और 6GB + 128GB के दो वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा, जिनके प्राइसेज क्रमशः 10,999 रुपये और 12,999 रुपये हैं। इसे प्राइम ब्लू और प्राइम ब्लैक कलर्स में खरीदा जा सकेगा। इस स्मार्टफोन में Mini Capsule फीचर भी दिया गया है जिससे चार्जिंग और डेटा के इस्तेमाल जैसे नोटिफिकेशन मिलेंगे। 

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Display, Flipkart, Sale, Market, Camera, Battery, Processor, China, Realme, Price
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  4. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  8. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  9. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  10. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »