Realme GT Master Edition और Realme GT Explorer Master Edition आज होंगे लॉन्च, ऐसे देखें लाइवस्ट्रीम

Realme ने फिलहाल रियलमी जीटी मास्टर सीरीज़ की कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन Explorer Master Edition को लेकर कहा जा रहा है कि इसकी कीमत CNY 2,999 (लगभग 34,600 रुपये) से शुरू होगी, जो कि फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन की कीमत है।

Realme GT Master Edition और Realme GT Explorer Master Edition आज होंगे लॉन्च, ऐसे देखें लाइवस्ट्रीम
ख़ास बातें
  • Realme GT Master Edition में मिल सकता है 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले
  • Realme GT Master सीरीज़ में शामिल होंगे दो फोन
  • फोन में मिल सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
विज्ञापन
Realme GT Master Edition और Realme GT Explorer Master Edition स्मार्टफोन्स को चीन में आज 21 जुलाई को दोपहर 2 (भारतीय समयानुसार सुबह 11.30 बजे) लॉन्च किया जाएगा। रियलमी जीटी एक्सप्लोरल मास्टर एडिशन को लेकर कहा जा रहा है कि यह दोनों में से ज्यादा पावरफुल फोन होगा, वहीं दोनों फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर से लैस होंगे। डिज़ाइन की बात करें, तो रियलमी जीटी मास्टर एडिशन और एक्सप्लोरल मास्टर एडिशन को डिज़ाइनर Naoto Fukasawa के कॉलेब्रेशन में डेवलप किया जा रहा है। दोनों ही रियलमी जीटी मॉडल्स Android 11 आधारित Realme UI 2.0 पर काम कर सकते हैं।
 

Realme GT Master Edition, Realme GT Explorer Master Edition: Launch, livestream details

Realme GT Master सीरीज़ चीन में आज 21 जुलाई को दोपहर 2 (भारतीय समयानुसार सुबह 11.30 बजे) लॉन्च की जाएगी। इस सीरीज़ में दो फोन हो सकते हैं Realme GT Master Edition और Realme GT Explorer Master Edition। कंपनी ने इसके लिए वर्चुअल इवेंट का आयोजन किया है, जिसका लाइवस्ट्रीम कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर किया जाएगा।
 

Realme GT Master Edition, Realme GT Explorer Master Edition: Price (expected)

Realme ने फिलहाल रियलमी जीटी मास्टर सीरीज़ की कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन Explorer Master Edition को लेकर कहा जा रहा है कि इसकी कीमत CNY 2,999 (लगभग 34,600 रुपये) से शुरू होगी, जो कि फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन की कीमत है।

इस महीने की शुरुआत में जानकारी मिली थी कि Realme GT Master Edition फोन के एक 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल का भी उल्लेख किया गया है, जिसकी कीमत EUR 349 (लगभग 30,700 रुपये) होगी। स्मार्टफोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत EUR 399 (लगभग 35,200 रुपये) हो सकती है। जबकि फोन के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत UR 449 (लगभग 39,600 रुपये) होगी।
 

Realme GT Master Edition, Realme GT Explorer Master Edition: Specifications (expected)

रियलमी जीटी मास्टर एडिशन में 6.43 इंच फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलेगा। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778 5जी प्रोसेसर पर काम करेगा, जिसके साथ 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मौजूद होगी। रियलमी जीटी मास्टर एडिशन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा, जिसके साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड स्नैपर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल होगा। फोन की बैटरी 4,300 एमएएच की हो सकती है, इसके साथ 65 वॉट सुपरडार्ट फास्ट चार्जिंग क्षमता होगी।

Realme ने टीज़ किया है कि रियलमी जीटी मास्टर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस होगा, जो कि एक्सप्लोरल मास्टर एडिशन में भी मौजूद होगा। फोन में 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअर मौजूद होगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का होगा। फोन में 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मौजूद होगी।
 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Unique design
  • Quality 120Hz display
  • Good battery life and fast charging
  • 3.5mm headphone jack
  • कमियां
  • No stereo speakers
  • No IP rating
  • Average low-light camera performance
  • Too many preloaded apps
डिस्प्ले6.43 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  2. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  3. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  4. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  5. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  6. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  8. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  9. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  10. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »