Realme के GT 7 में होगी 7,000mAh की दमदार बैटरी

चीन की 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर Realme का एक स्मार्टफोन मॉडल नंबर RMX6688 के साथ दिखा है। यह कंपनी के GT 7 का बेस वेरिएंट हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 अप्रैल 2025 22:19 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर 3 nm MediaTek Dimensity 9400+ होगा
  • इसमें 7,000mAh बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ होगी
  • यह Android 15 पर बेस्ड ColorOS के मॉडिफाइड वर्जन पर चल सकता है

इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Realme का GT 7 इस महीने लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर 3 nm MediaTek Dimensity 9400+ दिया जाएगा। कंपनी ने GT 7 के लॉन्च से पहले इसकी बैटरी और चार्जिंग के बारे में भी जानकारी दी है। 

Realme के वाइस प्रेसिडेंट, Xu Qi Chase ने चीन के माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। बैटरी का साइज अधिक होने के बावजूद इसका चेसिस लाइटवेट होगा। Chase ने कहा कि यह इंडस्ट्री के बैटरी के साइज और चार्जिंग कैपेसिटी को लेकर स्टैंडर्ड्स को यह स्मार्टफोन चुनौती देगा। चीन की 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर Realme का एक स्मार्टफोन मॉडल नंबर RMX6688 के साथ दिखा है। यह कंपनी के GT 7 का बेस वेरिएंट हो सकता है। 

टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि GT 7 की थिकनेस 8.3 mm से कम हो सकती है। इस स्मार्टफोन का भार 205 ग्राम से कम रखा जा सकता है। यह Android 15 पर बेस्ड ColorOS के मॉडिफाइड वर्जन पर चल सकता है। इस स्मार्टफोन में स्लिम बेजेल्स के साथ फ्लैट, कस्टमाइज्ड BOE पैनल 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। हाल ही में Realme ने Realme 14 Pro+ 5G को 512 GB के नए स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है। इस वर्ष जनवरी में यह स्मार्टफोन 128 GB, 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया था। Realme 14 Pro+ 5G में 12 GB तक का RAM है। 

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 3 दिया गया है। Realme 14 Pro+ 5G के 12 GB के RAM और 512 GB की स्टोरेज वाले नए वेरिएंट का प्राइस 37,999 रुपये का है। इसे पर्ल व्हाइट और सुएड ग्रे कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन के के 8 GB + 128 GB वेरिएंट का प्राइस 29,999 रुपये, 8 GB + 256 GB का 31,999 रुपये और 12 GB + 256 GB वेरिएंट का 34,999 रुपये का है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  3. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  4. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  5. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  6. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  11. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  12. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  13. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  2. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  3. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  4. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  5. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  6. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  7. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  8. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  9. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  10. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.