Realme GT 5 में मिलेगी 5240mAh बैटरी, लॉन्च से पहले हुआ खुलासा

Realme GT 5 में मिलेगी 5240mAh बैटरी, लॉन्च से पहले हुआ खुलासा

Photo Credit: Realme

Realme GT 5 में 5,240mAh की बैटरी दी जाएगी।

ख़ास बातें
  • Realme GT 5 चीनी बाजार में 28 अगस्त को लॉन्च होने वाला है।
  • Realme GT 5 में 5,240mAh की बैटरी दी जाएगी।
  • Realme GT 5 में 6.74 इंच की OLED डिस्प्ले दी जाएगी।
विज्ञापन
Realme GT 5 चीनी बाजार में 28 अगस्त को लॉन्च होने वाला है। लॉन्च से पहले कंपनी ने पहले ही फोन के डिजाइन का खुलासा कर दिया है। हाल ही में आई वीबो पोस्ट में ब्रांड ने आगामी स्मार्टफोन के बैटरी साइज का भी खुलासा कर दिया है। यहां हम आपको रियलमी जीटी 5 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। 


Realme GT 5 बैटरी और चार्जिंग वेरिएंट


जैसा पोस्टर में देखा जा सकता है कि Realme GT 5 में 5,240mAh की बैटरी दी जाएगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, GT 5 दो बैटरी साइज में आएगा, जिसमें प्रत्येक के लिए अलग चार्जिंग ऑप्शन मिलेगा। GT 5 का 5,240mAh बैटरी वेरिएंट 150W चार्जिंग का सपोर्ट करेगा। कंपनी ने खुलासा किया कि डिवाइस के साथ आने वाला 150W GaN चार्जर स्मार्टफोन को सिर्फ 18 मिनट में 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज करेगा। कंपनी ने पहले ही कंफर्म किया है कि जीटी 5 240W चार्जिंग वेरिएंट में भी आएगा। इस मॉडल में 4,600mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है। बैटरी और चार्जिंग कैपेसिटी में बदलाव के अलावा दोनों वेरिएंट में समान स्पेसिफिकेशन होने की संभावना है।


Realme GT 5 के स्पेसिफिकेशंस 


Realme GT 5 में 6.74 इंच की OLED डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रेजोल्यूशन 1.5K पिक्सल और रिफ्रेश रेट 144Hz है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर से लैस होगा। इस फोन में 24GB LPDDR5x RAM और 1TB UFS 4.0 स्टोरेज दी जाएगीहै।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। वहीं रियर कैमरा की बात करें तो इस फोन में OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया जाएगा। हालांकि, इसके अलावा फोन के अन्य फीचर्स और कीमत के बारे में अभी जानकारी नहीं है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X300 Ultra Launched: एक नहीं, दो 200MP कैमरों के साथ लॉन्च हुआ वीवो का नया फ्लैगशिप फोन, जानें कीमत
  2. Vivo X300s Launched: 200MP कैमरा और 7100mAh बैटरी के साथ आया नया कैमरा-सेंट्रिक फोन, जानें कीमत
  3. घर में 150-इंच स्क्रीन पर देखें सिनेमा, XElectron ने भारत में लॉन्च किया पोर्टेबल स्मार्ट प्रोजेक्टर
  4. Vivo X300s में मिलेगा 200MP कैमरा और 144Hz डिस्प्ले, लॉन्च से ठीक पहले कन्फर्म हुए स्पेसिफिकेशन
  5. Dak Sewa ऐप से घर बैठे ऑनलाइन उपयोग कर पाएंगे डाक सर्विस, जानें सबकुछ
  6. Vodafone Idea मई तक 90 और शहरों में 5G सर्विस करेगा शुरू, जानें क्या है पूरा प्लान
  7. Lava Bold N2 Pro 4G भारत में हो रहा 31 मार्च को लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस से लेकर सबकुछ
  8. OnePlus Ace 6 Ultra के स्पेसिफिकेशंस लीक, 8500mAh बैटरी के साथ Dimensity 9500 से होगा लैस
  9. पॉकेट साइज पावर बैंक बिना तार के करेगा फोन चार्ज! Ugreen MagFlow Air Qi2 हुआ लॉन्च
  10. Vivo X300 Ultra आज हो रहा लॉन्च, जानें कैसे देखें लाइवस्ट्रीम, ऐसे हैं स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »