• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme GT 5 के डिजाइन, स्पेसिफिकेशंस का खुलासा, 24GB RAM और 50MP कैमरा के साथ देगा दस्तक

Realme GT 5 के डिजाइन, स्पेसिफिकेशंस का खुलासा, 24GB RAM और 50MP कैमरा के साथ देगा दस्तक

Realme GT 5 के रियर में 50MP (Sony IMX890) का पहला कैमरा, 8MP का दूसरा कैमरा और 2MP तीसरा कैमरा दिया जाएगा।  

Realme GT 5 के डिजाइन, स्पेसिफिकेशंस का खुलासा, 24GB RAM और 50MP कैमरा के साथ देगा दस्तक

Photo Credit: Realme

Realme GT 3 में 6.74 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Realme GT 5 में 6.74-इंच के OLED पैनल के साथ 1.5K रिजोल्यूशन दिया जाएगा।
  • Realme GT 5 में 50MP (Sony IMX890) का पहला कैमरा मिलेगा।
  • Realme GT 5 में 24GB तक की LPDDR5x रैम और 1TB तक स्टोरेज होगी।
विज्ञापन
Realme GT 5 इस महीने के अगले कुछ दिनों में चीन में जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। पहले आई रिपोर्ट्स से इस स्मार्टफोन के मुख्य स्पेसिफिकेशंस का पता लगा है। हाल ही में, TENNA पर आई फोटो ने फोन के रियर डिजाइन का खुलासा किया है। यहां हम आपको रियलमी जीटी 5 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Realme GT 5 फ्रंट डिजाइन: अब Weibo पर आए रेंडर से फोन के फ्रंट डिजाइन का भी पता चल गया है। लीक्ड इमेज से यह पता चलता है कि फोन पंच-होल डिस्प्ले  और अल्ट्रा-थिन बेजल्स के साथ आता है। इमेज को ध्यान से देखने पर पता चलता है कि इसमें एक सिम स्लॉट, माइक्रोफोन, यूएसबी-सी पोर्ट और डिवाइस के बॉटम पर स्पीकर ग्रिल भी दिया गया है। 

Realme GT 5 लीक्ड रेंडर: ऐसा लगता है कि डिवाइस प्लास्टिक फ्रेम के साथ नहीं बल्कि मेटैलिक फ्रेम के साथ आएगा। टिपस्टर का ऐसा दावा है कि तीनों फोन में सबसे काम बेजल हैं। ऐसा लगता है कि टिपस्टर ने इसकी हाल ही में पेश हुए OnePlus Ace 2 Pro और Redmi K60 Ultra से तुलना की है। उसने आगे कहा कि रियर का टेक्सचर कई फ्लैगशिप फोन्स से काफी बेहतर है। 

जैसा कि पहले से ही पता है Realme GT 5 में 6.74-इंच के OLED पैनल के साथ 1.5K रिजोल्यूशन दिया जाएगा। जैसा कि कंपनी ने पहले कन्फर्म किया था, GT 5 चीन में इस महीने में पेश कर दिया जाएगा। फिलहाल, इस फोन के ग्लोबली उपलब्ध होने की कोई जानकारी नहीं है। 

Realme GT 5 दो बैटरी ऑप्शन 4,600mAh ऑप्शन के साथ 240W चार्जिंग और 5,200mAh वैरिएंट के साथ 150W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। इस डिवाइस में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 2 चिपसेट दिया जाएगा। स्टोरेज की बात की जाए तो फोन में 24GB तक की LPDDR5x रैम और 1TB तक की UFS 4.0 स्टोरेज दी जाएगी। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस फोन के फ्रंट में 16MP का कैमरा होगा। वहीं इसके रियर में 50MP (Sony IMX890) का पहला कैमरा, 8MP का दूसरा कैमरा और 2MP तीसरा कैमरा दिया जाएगा।  

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »