Realme GT 5 Pro होगा Super AI फोन! मिलेंगे 4 साल तक अपडेट्स! जानें डिटेल्स

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा मिलने वाला है।

Realme GT 5 Pro होगा Super AI फोन! मिलेंगे 4 साल तक अपडेट्स! जानें डिटेल्स

Photo Credit: X/Mukul Sharma

Realme GT 5 Pro कंपनी की ओर से लेटेस्ट Realme स्मार्टफोन के तौर पर 7 दिसंबर को लॉन्च होगा।

ख़ास बातें
  • फोन में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट बताया जा रहा है।
  • फोन में Realme UI 5.0 आउट ऑफ द बॉक्स मिलेगा।
  • कंपनी 3 साल तक एंड्रॉयड अपडेट देगी, और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देगी।
विज्ञापन
Realme GT 5 Pro लॉन्च के बेहद नजदीक है। कंपनी ने इसे 7 दिसंबर को लॉन्च करने वाली है जिसमें तीन दिन का समय ही शेष रह गया है। रियलमी की ओर से फोन को लेकर रोज नए टीजर जारी किए जा रहे हैं। फोन में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट बताया जा रहा है। इसके अलावा लेटेस्ट टीजर इसके चार्जिंग फीचर, सिक्योरिटी अपडेट्स, स्टोरेज आदि के बारे में भी बताता है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

रियलमी जीटी 5 प्रो लॉन्च 7 दिसंबर को होने जा रहा है। कंपनी ने लेटेस्ट टीजर में इसके कुछ और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है। टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर इसके डिटेल्स शेयर किए हैं। कंपनी की ओर से टीजर जारी कर बताया गया है कि फोन में Realme UI 5.0 आउट ऑफ द बॉक्स मिलेगा। फोन में कंपनी 3 साल तक एंड्रॉयड अपडेट देगी, और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देगी। 

Realme GT 5 Pro में 1TB स्टोरेज मिलेगी जोकि टॉप वेरिएंट के लिए बताई गई है। फोन में यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। यह USB 3.2 के रूप में आने वाला है। इसके लिए कहा गया है कि यह 10GB प्रतिसेकंड तक ट्रांसफर स्पीड को सपोर्ट करता है। जबकि USB 2.0 महज 480 Mbps तक ट्रांसफर स्पीड को सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में Super AI असिस्टेंट भी मिलने वाला है। 

Realme GT 5 Pro के अभी तक सामने आए स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में 6.78 इंच कर्व्ड OLED डिस्प्ले मिलने वाला है। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन होगा। फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट मिलने वाला है। यह 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आने वाला है। फोन में इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर आने वाला है। यह LPDDR5x RAM, UFS 4.0 स्टोरेज टाइप से लैस होगा। डिवाइस में 5,400mAh बैटरी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ होगी। जबकि 50W की वायरलेस चार्जिंग भी होगी। 

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा मिलने वाला है। जबकि रियर में 50 मेगापिक्सल 50MP  LYT-808 प्राइमरी सेंसर आने वाला है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन होगी। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस होगा और 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »