Realme GT 5 Pro में मिल सकती है 6.78 इंच AMOLED स्क्रीन, ट्रिपल कैमरा यूनिट

इसमें प्रोसेसर के तौर पर नया Snapdragon 8 Gen 3 होगा। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 अक्टूबर 2023 14:53 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 16 GB का RAM और 1 TB तक की स्टोरेज मिल सकती है
  • इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है
  • हाल ही में कंपनी ने GT 5 Pro का टीजर दिया था

इसका डिजाइन Huawei Mate 50 सीरीज के समान दिख रहा है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme के GT 5 Pro को जल्द लॉन्च किया जाएगा। इसमें प्रोसेसर के तौर पर नया Snapdragon 8 Gen 3 होगा। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 16 GB का RAM और 1 TB तक की स्टोरेज मिल सकती है। 

हाल ही में कंपनी ने GT 5 Pro का टीजर दिया था। Realme के एक स्मार्टफोन को TENAA वेबसाइट पर मॉडल नंबर RMX3888 के साथ देखा गया है। यह Realme GT 5 Pro हो सकता है। यह 6.78 इंच (1,264x2,780 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले के साथ है। इसमें 8 GB, 12 GB और 16 GB के RAM के विकल्प और 128 GB, 256 GB, 512 GB और 1 TB के स्टोरेज के विकल्प हैं। इसे ऑक्टाकोर चिपसेट और 3.3 GHz की अधिकतम क्लॉक स्पीड के साथ दिखाया गया है। इस लिस्टिंग में Realme GT 5 Pro की कुछ इमेज भी शामिल हैं। 
Advertisement

इसमें कर्व्ड डिस्प्ले के साथ सेल्फी कैमरा के लिए मध्य में मौजूद होल-पंच कटआउट है। इसके रियर में LED फ्लैश के साथ सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल है। इसका डिजाइन Huawei Mate 50 सीरीज के समान दिख रहा है। इस लिस्टिंग में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होने का संकेत मिल रहा है। इसमें 50 मेगापिक्सल के दो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। इस स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें ग्रेविटी सेंसर, डिस्टेंस सेंसर और लाइट सेंसर दिए गए हैं। इसके अलावा सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। 

Realme GT 5 Pro में Realme GT 5 की तुलना में कुछ अपग्रेड हो सकते हैं। हाल ही में Realme GT 5 को चीन में 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए  CNY 2,999 (लगभग 34,404 रुपये) में लॉन्च किया गया था। पिछले महीने कंपनी ने Narzo 60x को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा  है। Realme Narzo 60x के 4 GB + 128 GB वेरिएंट का प्राइस 12,999 रुपये है और 6 GB + 128 GB का 14,499 रुपये है। यह स्मार्टफोन ग्रीन और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। पिछले कुछ महीनों में कंपनी की बिक्री में तेजी आई है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5240 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1240x2722 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  2. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  3. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  4. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  5. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  6. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  7. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  8. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  9. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  10. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.