Realme GT 2 सीरीज़ आज होगी लॉन्च, यहां देखें लाइवस्ट्रीम

हाल ही में लीक में जानकारी मिली थी कि Realme GT 2 Pro फोन की कीमत CNY 4,000 (लगभग 47,700 रुपये) होगी। टिप्सटर का दावा था कि Realme कंपनी इस फोन का स्पेशल वेरिएंट भी लॉन्च कर सकती है, जिसकी कीमत CNY 5,000 (लगभग 59,600 रुपये) होगी।

Realme GT 2 सीरीज़ आज होगी लॉन्च, यहां देखें लाइवस्ट्रीम
ख़ास बातें
  • Realme GT 2 सीरीज़ में शामिल हो सकता है Realme GT 2 Pro
  • Snapdragon 8 Gen 1 से लैस हो सकता है रियलमी जीटी 2 प्रो
  • रियलमी जीटी 2 प्रो का स्पेशल वेरिएंट भी दे सकता है दस्तक
विज्ञापन
Realme GT 2 सीरीज़ को आज 20 दिसंबर को लॉन्च किया जाने वाला है। इस नई सीरीज़ के तहत Realme GT 2 Pro नेक्स्ट जनरेशन फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन को लेकर कंफर्म कर दिया गया है कि यह टॉप-एंड स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस होगा। इसमें कई प्रीमियम फीचर्स मौजूद होंगे, जिनमें अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा मौजूद है। रियलमी डीटी 2 प्रो स्मार्टफोन रेगुलर Realme GT 2 स्मार्टफोन के साथ दस्तक दे सकता है, जिसमें कुछ स्पेसिफिकेशन को छोड़कर बाकि सभी फीचर्स फ्लैगशिप फोन के समान हो सकते हैं।
 

Realme GT 2 series launch livestream details

Realme GT 2 सीरीज़ लॉन्च इवेंट की शुरुआत आज 20 दिसंबर को 9am UTC  (भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30) बजे होगी। इस इवेंट का लाइवस्ट्रीम कंपनी के फेसबुक और यूट्यूब पेज के जरिए किया जाएगा। आप नीचे इम्बेड वीडियो में भी लाइवस्ट्रीम देख सकते हैं।


 

Realme GT 2 Pro price (expected)

हाल ही में लीक में जानकारी मिली थी कि  Realme GT 2 Pro फोन की कीमत CNY 4,000 (लगभग 47,700 रुपये) होगी। टिप्सटर का दावा था कि Realme कंपनी इस फोन का स्पेशल वेरिएंट भी लॉन्च कर सकती है, जिसकी कीमत CNY 5,000 (लगभग 59,600 रुपये) होगी।
 

Realme GT 2 Pro specifications (expected)

पिछले महीने Realme ने रियलमी जीटी 2 प्रो की मौजूदगी को कंफर्म किया था। फोन को की सर्टिफिकेशन साइट्स द्वारा सर्टिफाइड भी किया जा चुका है, जिसमें China Compulsory Certification (3C) और US Federal Communications Commission (FCC) आदि शामिल है। रियलमी जीटी 2 प्रो को लेकर कहा जा रहा है कि यह भारत में पहली तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है।

अन्य फीचर्स की बात करें, तो फोन Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 12 जीबी तक रैम व 512 जीबी स्टोरेज मौजूद होगी। फोन में 6.8-इंच WQHD+ OLED  डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिल सकता है। इसके अलावा, फोन फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Flagship-grade 2K display
  • Very good performance
  • Good battery life, rapid charging
  • Feature-rich OS, promised updates
  • Very good cameras
  • कमियां
  • Design could have been more distinctive
  • Gets very hot when stressed
  • No IP rating
  • No wireless charging
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Gen 1
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1440x3216 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  2. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  3. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  4. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  5. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  6. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  7. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  8. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  9. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  10. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »