Realme 11 Pro 5G, Realme 11 Pro+ 5G में बंद होंगी एनहांस्ड इंटेलिजेंट सर्विसेज 

इन दोनों स्मार्टफोन्स में एनहांस्ड इंटेलिजेंस सर्विसेज फीचर दिया गया था। हालांकि, इस फीचर को लेकर विवाद के बाद कंपनी एक सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए इसे डिसएबल कर रही है

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 जून 2023 15:13 IST
ख़ास बातें
  • यह सेटिंग पहले डिफॉल्ट के जरिए एनेबल्ड थी
  • इसे अपडेट के बाद बंद किया गया है
  • Realme ने यूजर्स के डेटा को एकत्र करने से इनकार किया था

यह सेटिंग पहले डिफॉल्ट के जरिए एनेबल्ड थी और इसे अपडेट के बाद बंद किया गया है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme ने हाल ही में Realme 11 Pro 5G और Realme 11 Pro+ 5G को लॉन्च किया था। इन दोनों स्मार्टफोन्स में एनहांस्ड इंटेलिजेंस सर्विसेज फीचर दिया गया था। हालांकि, इस फीचर को लेकर विवाद के बाद कंपनी एक सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए इसे डिसएबल कर रही है। 

कंपनी ने Realme 11 Pro 5G के लिए RMX3771_13.1.0.524 (EX01) और Realme 11 Pro+ 5G के लिए RMX3741_13.1.0.524 (EX01) अपडेट दिया है। ये अपडेट एनहांस्ड इंटेलिजेंस सर्विसेज फीचर को डिसएबल करेंगे और कैमरा का इस्तेमाल करने पर पावर की खपत कम करेंगे। इन अपडेट के लिए कंपनी के चेंजलॉग को Gadgets 360 ने देखा है। यह सेटिंग पहले डिफॉल्ट के जरिए एनेबल्ड थी और इसे अपडेट के बाद बंद किया गया है। इन दोनों स्मार्टफोन्स के लिए नए सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद एनहांस्ड इंटेलिजेंस सर्विसेज फीचर का विवरण भी अपडेट किया गया है। कंपनी ने पहले सेटिंग में बताया था कि यह स्मार्टफोन यूजर्स के कैलेंडर इवेंट्स, ऐप के इस्तेमाल और कॉल लॉग और टेक्स्ट मैसेज के बारे में जानकारी एकत्र करेगा। 
Advertisement

इस अपडेट को इंस्टॉल करने के बाद एनहांस्ड इंटेलिजेंस सर्विसेज के लिए टॉगल डिफॉल्ट के जरिए डिसएबल हो गया है। इसके साथ ही विवरण में बताया गया है कि यह फीचर लोकेशन और ऐप के इस्तेमाल की जानकारी के लिए अनुमति लेगा। इसे स्मार्टफोन पर लोकल तरीके से किया जाएगा। सेटिंग में यह भी कहा गया है कि इसका उद्देश्य स्मार्टफोन पर ऑप्टिमाइज्ड चार्जिंग फीचर उपलब्ध कराना है। 

इस सेटिंग का एक YouTube चैनल पर स्मार्टफोन के रिव्यू के दौरान पता चला था। इसके बाद मिनिस्टर ऑफ स्टेट फॉर इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड इलेक्ट्रॉनिक्स Rajeev Chandrasekhar ने कहा था कि इसकी जांच की जाएगी। इस बारे में Realme ने एक स्टेटमेंट जारी कर डेटा को एकत्र करने से इनकार किया था। कंपनी का कहना था कि इस फीचर का डिजाइन बैटरी और टेम्परेचर के प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए तैयार किया गया है। कंपनी ने बताया था कि इस फीचर के विवरण में दी गई जानकारी के बावजूद सिस्टम कॉल्स, SMS और शेड्यूल के बारे में डेटा एकत्र नहीं करता और प्रोसेस किया गया डेटा एनक्रिप्टेड है। इसे डिवाइस पर स्टोर किया जाता है और क्लाउड पर ट्रांसमिट नहीं होता। 
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7050

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

100-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent in-hand feel
  • Brilliant display
  • Good performance
  • Long battery life, fast charging
  • Good front camera
  • Bad
  • Bloated software with ads
  • Rear cameras need better optimisation
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7050

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  7. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  8. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  9. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
#ताज़ा ख़बरें
  1. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  2. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  3. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  4. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  5. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  6. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  7. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  8. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  9. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  10. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.