Realme C21 फोन 5000mAh बैटरी और कुल 3 कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Realme C21 स्मार्टफोन की कीमत MYR 499 (लगभग 8,980 रुपये) है। स्मार्टफोन को खरीदारी के लिए मलेशिया की Lazada वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 5 मार्च 2021 09:53 IST
ख़ास बातें
  • Realme C21 में मौजूद है मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर
  • रियलमी सी21 फोन Realme C20 का अपग्रेड वर्ज़न है
  • फोन में 6.5 इंच एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है

Realme C21 स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध है, एक ब्लैक और दूसरा ब्लू।

Realme C21 स्मार्टफोन को कंपनी के लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर मलेशिया में लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन Realme C20 का सक्सेसर है, जो कि इस साल जनवरी में वियतनाम में लॉन्च किया गया है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, यह बजट स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस होता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा फोन में 5,000 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है। आपको बता दें, रियलमी सी20 स्मार्टफोन भी 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ आया था। हालांकि, इस फोन में सिंगल रियर कैमरा फ्लैश के साथ मौजूद था, जो कि 8 मेगापिक्सल का था।
 

Realme C21 price, sale

Realme C21 स्मार्टफोन की कीमत MYR 499 (लगभग 8,980 रुपये) है। स्मार्टफोन को खरीदारी के लिए मलेशिया की Lazada वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। आपको बता दें, रियलमी सी21 स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध है, एक ब्लैक और दूसरा ब्लू।
Advertisement
 

Realme C21 specifications and features

डुअल सिम (नैनो) रियलमी सी21 फोन एंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI पर काम करता है। इस फोन में 6.5 इंच एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले  दिया गया है, जिसका 20:9 आस्पेक्ट रेशियो है। इसके अलावा फोन मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मिलेगा। स्टोरेज को आप माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए और बढ़ा सकते हैं।  

फोटोग्राफी के लिए रियलमी सी21 अपने पिछले वर्ज़न Realme C20 की तुलना में अपग्रेड के साथ आया है। इस फोन में आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है, इसके अलावा इसमें आपको दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर्स मिलेंगे। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है, बिल्कुल अपने पिछले वर्ज़न की तरह।
Advertisement

फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 10 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। इसके अलावा फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें, तो 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी और 3.5mm ऑडियो जैक शामिल है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Sturdy body
  • Bad
  • Average camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी35

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.