5,000mAh और मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ Realme C20A लॉन्च, जानें कीमत...

Realme C20A स्मार्टफोन को सिंगल कॉन्फिग्रेशन में पेश किया गया है, जिसकी कीमत BDT 8,990 (लगभग 7,800 रुपये) है। इस कीमत में आपको फोन का 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलेगा।

5,000mAh और मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ Realme C20A लॉन्च, जानें कीमत...

Realme C20A फोन में मिलेगा आइरन ग्रे और लेक ब्लू कलर ऑप्शन

ख़ास बातें
  • Realme C20A बांग्लादेश में हुआ है लॉन्च
  • रियलमी सी20ए में पेश किया गया है सिंगल कॉन्फिग्रेशन
  • मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर से लैस है फोन
विज्ञापन
Realme C20A स्मार्टफोन को बांग्लादेश में लॉन्च कर दिया गया है। यह नया स्मार्टफोन Realme C20 का रीब्रांडेड वर्ज़न है, जो कि जनवरी में लॉन्च किया गया था। इसका मतलब यह है कि यह फोन 20:9 वाटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले व मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर से लैस होगा। रियलमी सी20ए फोन में सिंगल रियर व फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा, Realme के इस फोन में स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट भी मौजूद है। रियलमी सी20ए फोन में आपको खरीद के लिए दो कलर ऑप्शन का विकल्प मिलेगा।
 

Realme C20A price, availability

Realme C20A स्मार्टफोन को सिंगल कॉन्फिग्रेशन में पेश किया गया है, जिसकी कीमत BDT 8,990 (लगभग 7,800 रुपये) है। इस कीमत में आपको फोन का 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलेगा। इस फोन में आइरन ग्रे और लेक ब्लू कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध कराए गए हैं, जो कि फिलहाल बांग्लादेश तक सीमित है। फिलहाल, यह साफ नही है कि इस फोन को दूसरे देशों में लॉन्च किया जाएगा या नहीं।

Realme C20 स्मार्टफोन को भारत में अप्रैल में लॉन्च किया गया था, जिसकी कीमत 6,999 रुपये थी।
 

Realme C20A specifications

डुअल-सिम (नैनो) रियलमी सी20ए फोन एंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI पर काम करता है। इस फोन में 6.5 इंच एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 20:9 आस्पेक्ट रेशियो मौजूद है। इसके अलावा फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 2 जीबी LPDDR4X रैम दी गई है। फोटोग्राफी के लिए रियलमी सी20ए फोन में सिंगल रियर कैमरा दिया गया है, जो कि f/2.0 लेंस व एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें f/2.2 लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

फोन में 32 जीबी स्टोरेज मौजूद है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी5, जीपीएस/ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मौजूद हैं।

फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। फोन का डायमेंशन 165.2x76.4x8.9mm और भार 190 ग्राम है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी35
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »