• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme C20 मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

Realme C20 मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

नया Realme C20 स्मार्टफोन वियतनाम में लॉन्च हुआ है, जहां इसकी कीमत VND 2,490,000 (लगभग 7,800 रुपये) है।

Realme C20 मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

Realme C20 फोन ब्लू और ग्रे कलर ऑप्शन में आया है।

ख़ास बातें
  • Realme C20 एंट्री-लेवल फोन है
  • रियलमी सी20 में दिया गया है मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर
  • फोटोग्राफी के लिए फोन में सिंगल रियर कैमरा मौजूद है
विज्ञापन
Realme C20 को कंपनी के लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। फिलहाल, यह फोन वियतनाम में लॉन्च हुआ है, जो कि एंट्री-लेवल स्पेसिफिकेशन के साथ काफी सस्ते दाम में पेश किया गया है। यह फोन मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 5,000 एमएएच क बैटरी मौजूद है। रियलमी सी20 फोन में 3.5mm ऑडियो जैस और ब्लूटूथ 5.1 सपोर्ट मौजूद है। इसके अलावा इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए दिया गया है।
 

Realme C20 price, sale

नया रियलमी सी20 स्मार्टफोन वियतनाम में लॉन्च हुआ है, जहां इसकी कीमत VND 2,490,000 (लगभग 7,800 रुपये) है। Realme C20 फोन ब्लू और ग्रे कलर ऑप्शन में दस्तक देता है। इस खबर को लिखते वक्त यह साफ नहीं है कि इस फोन को ग्लोबल मार्केट में पेश किया जाएगा या नहीं।
 

Realme C20 specifications

रियलमी सी20 एक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन है। यह फोन एंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI पर काम करता है। इस फोन में 6.5 इंच एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले के साथ 20:9 आस्पेक्ट रेशियो दिया गया है। इसके अलावा फोन मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 2 जीबी रैम मिलता है। फोन में 32 जीबी स्टोरेज मौजूद है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।  

Realme C20 में वाटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले नॉच दिया गया है। इसके अलावा फोन में वर्गाकार आकार का कैमरा मॉड्यूल स्थित है, जिसमें सिंगल कैमरा और फ्लैश को जगह दी गई है। फोटो व वीडियो के लिए आपको रियलमी सी20 फोन में सिंगल 8 मेगापिक्सल कैमरा और एलईडी फ्लैश मिलेगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके अलावा फोन में माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल है।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme C20, Realme C20 Price, Realme C20 Specifications, Realme
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »