Realme C17 के साथ भारत में जल्द लॉन्च होंगे कई अन्य Realme डिवाइस

Realme आगामी 7 अक्टूबर को Realme 7i लॉन्च करने जा रही है और इसके साथ ही कंपनी 55 इंच के SLED 4K टीवी और "UNI Smart AIOT Ecosystem" के तहत कुछ डिवाइसों की एक सीरीज़ भी पेश की जाएगी।

Realme C17 के साथ भारत में जल्द लॉन्च होंगे कई अन्य Realme डिवाइस

Realme C17 को बांग्लादेश में लॉन्च किया जा चुका है

ख़ास बातें
  • Realme C17 को बांग्लादेश में लॉन्च किया जा चुका है
  • अब भारत में भी कई अन्य IoT डिवाइसों के साथ लॉन्च होगा नया रियलमी फोन
  • कंपनी भारत में 7 अक्टूबर को Realme 7i को भी लॉन्च करने वाली है
विज्ञापन
Realme C17 को रियलमी इंडिया के सपोर्ट पेज पर कई अन्य Realme IoT प्रोडक्ट्स के साथ देखा गया है। इससे पता चलता है कि इन्हें जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। Realme 10000mAh Power Bank 2i, Realme 20000mAh Power Bank 2, Realme Smart Bulb, Realme Smart Plus, Realme Smart Camera 360, Realme Watch S और Realme Selfie Tripod जैसे प्रोडक्ट्स कंपनी के सपोर्ट पेज पर दिखाई दिए हैं। कंपनी 7 अक्टूबर को भारत में कुछ अन्य प्रोडक्ट्स के साथ Realme 7i को भी लॉन्च करने जा रही है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि सपोर्ट रेज पर देखे गए प्रोडक्ट्स 7 अक्टूबर को लॉन्च होंगे या बाद में।

रियलमी इंडिया के सपोर्ट पेज पर Realme C17 और अन्य IoT प्रोडक्ट्स को 'मॉडल' कैटेगरी में देखा जा सकता है। प्रोडक्ट्स को पहले MySmartPrice द्वारा देखा गया था।
 
realme

Realme आगामी 7 अक्टूबर को Realme 7i लॉन्च करने जा रही है और इसके साथ ही कंपनी 55 इंच के SLED 4K टीवी और "UNI Smart AIOT Ecosystem" के तहत कुछ डिवाइसों की एक सीरीज़ भी पेश की जाएगी। कंपनी हाल ही में सामने आए Realme Buds Air Pro (TWS) ईयरबड्स, अफवाहों में रही Realme Watch S Pro स्मार्टवॉच और एक इलेक्ट्रिक टूथब्रश को भी इवेंट में लॉन्च करेगी।

रियलमी सी17 को हाल ही में बांग्लादेश में 6जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज कॉन्फिगरेशन और दो रंग विकल्पों - लेक ग्रीन और नेवी ब्लू में लॉन्च किया गया था। बांग्लादेश में इसकी कीमत BDT 15,990 (लगभग 13,800 रुपये) है।
 

Realme C17 specifications

डुअल-सिम (नैनो) रियलमी सी17 एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले है,  90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 90 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ। Realme C17 में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 610 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी रैम दिए गए हैं।

फोटो और वीडियो के लिए रियलमी सी17 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2 मेगापिक्सल का ब्लैक एंड व्हाइट सेंसर है। सेल्फी के लिए फोन में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। इसे होल-पंच कटआउट में जगह मिली है।

Realme C17 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल करना भी संभव है। कनेक्टिविटी फीचर्स में एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। रियलमी सी17 की बैटरी 5,000 एमएएच की है। यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, मैगनेटिक इंडक्शन सेंसर, एक्सेलेरोमीटर और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर फोन का हिस्सा हैं।

स्मार्टफोन का डाइमेंशन 164.1x75.5x8.9 मिलीमीटर है और वज़न 188 ग्राम।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y31T 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुआ प्राइस
  2. Infinix Hot 70 Pro 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर्स के होंगे ऑप्शन
  3. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
  4. iPhone 17 Pro के जैसा हो सकता है iPhone 18 Pro का डिजाइन
  5. Lava Bold N4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, स्क्वेयर-शेप कैमरा मॉड्यूल
  6. Moto G Max की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स 
  7. SIM कार्ड के नियम 24 अगस्त से बदल रहे, पार की लिमिट तो कनेक्शन हो जाएगा बंद
  8. AI अब सिर्फ Chatbot नहीं! ChatGPT से परे ये 4 भारतीय AI टेक्नोलॉजी बदल रही हैं डिजिटल एक्सपीरिएंस
  9. 82% भारतीयों के हाथ से गिरा मोबाइल, प्रोटेक्शन फिर भी नहीं लिया!
  10. Best 4G Feature Phones: ₹1,500 से कम के 6 धांसू फीचर फोन, 4G से लेकर UPI सपोर्ट तक, मिलेगा बहुत कुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »