Realme C17 लॉन्च, इसमें हैं चार रियर कैमरे और 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले

Realme C17 की कीमत BDT 15,990 (करीब 13,800 रुपये) है। यह दाम 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है।

Realme C17 लॉन्च, इसमें हैं चार रियर कैमरे और 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले
ख़ास बातें
  • Realme C17 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है
  • 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है रियलमी सी17 में
  • Realme C17 में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर है
विज्ञापन
Realme C17 को बांग्लादेश में लॉन्च कर दिया गया है। यह Realme की बजट सी सीरीज़ का लेटेस्ट स्मार्टफोन है। फोन के किनारे बेहद ही पतले हैं, सिर्फ निचले हिस्से को छोड़कर। फोन में होल-पंच कटआउट है जिसमें सेल्फी कैमरे के लिए जगह दी गई है। पिछले हिस्से पर क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। रियलमी सी17 का रैम और स्टोरेज पर आधारित एक मात्र वेरिएंट है। इसमें ज़्यादा रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के अलावा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन का ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है।
 

Realme C17 price

रियलमी सी17 की कीमत BDT 15,990 (करीब 13,800 रुपये) है। यह दाम 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। स्मार्टफोन लेक ग्रीन और नेवी ब्लू रंग में बिकेगा। Realme C17 को फिलहाल भारत में लॉन्च करने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
 

Realme C17 specifications

डुअल-सिम (नैनो) रियलमी सी17 एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले है,  90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 90 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ। Realme C17 में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 610 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी रैम दिए गए हैं।

फोटो और वीडियो के लिए रियलमी सी17 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2 मेगापिक्सल का ब्लैक एंड व्हाइट सेंसर है। सेल्फी के लिए फोन में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। इसे होल-पंच कटआउट में जगह मिली है।

Realme C17 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल करना भी संभव है। कनेक्टिविटी फीचर्स में एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। रियलमी सी17 की बैटरी 5,000 एमएएच की है। यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, मैगनेटिक इंडक्शन सेंसर, एक्सेलेरोमीटर और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर फोन का हिस्सा हैं।

स्मार्टफोन का डाइमेंशन 164.1x75.5x8.9 मिलीमीटर है और वज़न 188 ग्राम।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme C17, Realme C17 price, Realme C17 Specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  3. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  4. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  5. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  6. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  7. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »