• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme 8 सीरीज़ भारत में 108MP कैमरा के साथ 24 मार्च को होगी लॉन्च, प्रोमो वीडियो आया सामने!

Realme 8 सीरीज़ भारत में 108MP कैमरा के साथ 24 मार्च को होगी लॉन्च, प्रोमो वीडियो आया सामने!

सीईओ ने यह भी जानकारी साझा की कि 24 मार्च को लॉन्च होने वाले प्रोडक्ट में 108 मेगापिक्सल कैमरा फीचर किया जाएगा, इससे पहले रियलमी 8 सीरीज़ को लेकर भी बताया गया था कि यह 108 मेगापिक्सल कैमरे से लैस होगा।

Realme 8 सीरीज़ भारत में 108MP कैमरा के साथ 24 मार्च को होगी लॉन्च, प्रोमो वीडियो आया सामने!

Realme 8 Pro में मिलेगा क्वाड रियर कैमरा सेटअप

ख़ास बातें
  • Realme India के यूट्यूब चैनल पर एक प्रोमो वीडियो पोस्ट की गई है
  • 24 मार्च को 108 मेगापिक्सल वाला फोन किया जा सकता है लॉन्च
  • Realme 8 Pro में मिल सकता है 108 मेगापिक्सल का कैमरा
विज्ञापन
Realme 8 सीरीज़ भारत में 24 मार्च को लॉन्च की जा सकती है, जिसकी जानकारी कंपनी के सीईओ माधव सेठ ने प्रोमो वीडियो के जरिए टीज़ की है। रियलमी 8 सीरीज़ पिछले लम्बे वक्त से खबरों में बनी हुई है और अब कंपनी ने सीधे तौर पर नहीं लेकिन इशारों-इशारों में इसकी लॉन्च तारीख का भी खुलासा कर दिया गया है। इसके अलावा सीईओ ने यह भी जानकारी साझा की कि 24 मार्च को लॉन्च होने वाले प्रोडक्ट में 108 मेगापिक्सल कैमरा फीचर किया जाएगा, इससे पहले रियलमी 8 सीरीज़ को लेकर भी बताया गया था कि यह 108 मेगापिक्सल कैमरे से लैस होगा।

Realme India के यूट्यूब चैनल पर एक प्रोमो वीडियो पोस्ट की गई है, जिसे आप नीचे इम्बेड देख सकते हैं। इस वीडियो में आप माधव सेठ को बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर रेसिंग करते हुए देख सकते हैं। इस वीडियो में खुलासा किया गया है कि कंपनी का नया प्रोडक्ट 24 मार्च को लॉन्च किया जाएगा, लेकिन फिलहाल कंपनी ने यह साफ नहीं किया है कि 24 मार्च को लॉन्च होने वाला प्रोडक्ट आखिर कौन-सा है। वीडियो के अंत में माधव सेठ दर्शकों को कहते हैं "क्या आप लोगों ने कभी इनफिनिटी को कैप्चर करने की हिम्मत दिखाई है? अगर नहीं, तो Realme आपको 108 मेगापिक्सल कैमरे के साथ इनफिनिटी कैप्चर करने का चैलेंज देती है।" इसके अलावा वीडियो में रेसिंग कार से भी 8 बनाते हुए दिखाया गया है। ऐसे में अटकले लगाई जा सकती है कि Realme 8 सीरीज़ को 24 मार्च को लॉन्च किया जा सकता है, जिसका एक फोन 108 मेगापिक्सल रियर कैमरे से लैस होगा।
 

आपको बता दें, यह पहली बार नहीं है कि रियलमी 8 सीरीज़ के लिए 108 मेगापिक्सल कैमरे को टीज़ किया गया हो। इससे पहले पिछले महीने माधव सेठ ने एक ट्वीट पोस्ट किया था, जिससे संकेत मिला था कि आगामी रियलमी 8 सीरीज़ में 108 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया जा सकता है, लेकिन यह साफ नहीं किया गया कि किस मॉडल में यह मिलेगा। इसके बाद Realme 8 को लेकर कंपनी ने पुष्टि की कि यह 64 मेगापिक्सल कैमरा से लैस होगा, इसके अलावा भी कई स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी गई थी। जिसका मतलब यह है कि Realme 8 Pro फोन में 108 मेगापिक्सल कैमरा दिया जा सकता है।

गौरतलब है कि प्रो वेरिएंट कथित रूप से यूएस एफसीसी लिस्टिंग पर लिस्ट हुआ था, जिससे संकेत मिला था कि रियलमी 8 प्रो फोन में 4,500 एमएएच की बैटरी के साथ 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। यह फोन एंड्रॉयड 11 आधारित होगा, जो कि रियलमी यूआई 2.0 पर काम करेगा। नॉन प्रो मॉडल में 6.4 इंच सुपर एमोलेड डिस्प्ले, मीडियाटेक हीलियो जी95 प्रोसेसर और 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Slim and light
  • Excellent battery life
  • Vivid AMOLED display
  • Smooth performance
  • कमियां
  • Bloatware still present
  • Strictly average camera performance
  • Plastic back scratches easily; fingerprint magnet
  • Questionable value for money
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी95
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good battery life
  • Fast charging
  • Crisp Super AMOLED display
  • Good selfie camera
  • कमियां
  • Average camera performance
  • Preinstalled bloatware
  • Spammy notifications
  • Feature omissions compared to Realme 7 Pro
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme 8 series, Realme 8, Realme 8 Pro, Realme
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  2. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  7. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  8. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  10. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »