Realme 7 को खरीदने का आज एक और मौका, जानें कीमत और ऑफर्स

Realme 7 स्मार्टफोन Realme 7 Pro के साथ इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप, 5,000 एमएएच बैटरी व ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी95 प्रोसेसर के साथ आता है।

Realme 7 को खरीदने का आज एक और मौका, जानें कीमत और ऑफर्स

Realme 7 में मौजूद है क्वाड रियर कैमरा सेटअप

ख़ास बातें
  • Realme 7 में मौजूद है 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा
  • फोन की सेल Flipkart और Realme.com पर होगी शुरू
  • यह फोन 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश पैनल वाले डिस्प्ले के साथ आता है
विज्ञापन
Realme 7 स्मार्टफोन खरीदने की इच्छा रखने वाले यूज़र्स को आज एक और मौका मिलने वाला है, स्मार्टफोन की सेल आज दोपहर 12 बजे शुरू होगी। यह सेल Flipkart और Realme.com वेबसाइट पर आयोजित की जाएगी। बता दें, यह स्मार्टफोन Realme 7 Pro के साथ इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप, 5,000 एमएएच बैटरी व ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी95 प्रोसेसर के साथ आता है। इसके अलावा, रियलमी 7 की सबसे बड़ी खासियत इसकी आकर्षित कीमत पर मिलने वाला 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश पैनल वाला डिस्प्ले और 30 वॉट फास्ट चार्जिंग आउटपुट है।
 

Realme 7 price in India, sale offers

फोन की सेल आज दोपहर 12 बजे Flipkart और Realme.com पर आयोजित की जाएगी। कीमत की बात करें, तो Realme 7 की शुरुआती कीमत भारत में 14,999 रुपये है। यह दाम 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट का है। इसके अलावा, फोन का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है। इसे ग्राहक 16,999 रुपये में खरीद पाएंगे। कलर ऑप्शन की बात करें, तो रियलमी 7 फोन मिस्ट ब्लू और मिस्ट व्हाइट रंग में खरीद के लिए उपलब्ध होगा।

ऑफर्स की बात करें, तो फ्लिपकार्ट पर रियलमी 7 की खरीद करते समय यदि आप Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते हैं तो आपको 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। वहीं, Axis Bank Buzz क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत की छूट प्राप्त होगी। इसके अलावा फोन को 1,667 प्रति माह से शुरू होने वाली बिना ब्याज़ की किश्त पर भी खरीदा जा सकता है।
 
 

Realme 7 specifications

डुअल-सिम (नैनो) रियलमी 7 भी एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 90.5 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी95 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 8 जीबी तक रैम मौज़ूद हैं।

यह स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप वाला है। प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम शूटर व 2 मेगापिक्सल का एक और सेंसर है। सेल्फी के लिए Realme 7 हैंडसेट 16 मेगापिक्सल कैमरे के साथ आता है।

Realme 7 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक जाती है। इसमें भी माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए स्टोरेज बढ़ाई जा सकती है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन में किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। स्मार्टफोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, यह 30 वॉट डार्ट चार्ज फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का डाइमेंशन 162.3x75.4x9.4 मिलीमीटर है और वज़न 196.5 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good performance
  • Sturdy and well built
  • Excellent battery life
  • 90Hz display
  • Decent main camera
  • कमियां
  • Heavy and thick
  • Video quality could be better
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी95
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mercedes ने भारत में लॉन्च की CLA EV, 700 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Honor 600e में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. भारत ने होर्मुज से जहाजों के सुरक्षित रास्ते के लिए ईरान को क्रिप्टो में पेमेंट देने से किया इनकार
  4. Vivo X500 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा, 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेगा अल्ट्रासॉनिक स्कैनर
  5. Infosys में बंपर हायरिंग, 20,000 फ्रेशर्स का होगा रिक्रूटमेंट
  6. Infinix GT 50 Pro हुआ 6500mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Oppo F33 Pro 5G vs OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Redmi Note 17 Pro में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. WhatsApp का नया धमाका! Airtel, Jio, Vi के रीचार्ज अब वॉट्सऐप से करें, आया कमाल का फीचर
  10. OnePlus Ace 6 Ultra में मिलेगी 8.600mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »