Realme 6 और Realme 6 Pro की भारत में ये हो सकती है कीमत

Realme 6 और Realme 6 Pro भारत में 5 मार्च को लॉन्च होंगे। इन दोनों फोन के साथ कंपनी अपना फिटनेस बैंड भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 28 फरवरी 2020 16:09 IST
ख़ास बातें
  • Realme 6 की भारत में कीमत 9,999 रुपये से शुरू हो सकती है
  • Realme 6 Pro को कंपनी भारत में 13,999 रुपये में लॉन्च सकती है
  • दोनों फोन के साथ रियलमी फिटनेस बैंड भी भारत में 5 मार्च को लॉन्च होगा

Realme 6 की भारत में कीमत 9,999 रुपये से शुरू हो सकती है

Realme 6 और Realme 6 Pro की भारत में कीमत लीक हो गई है। रियलमी की नई सीरीज़ को भारत में 5 मार्च को लॉन्च किया जाना है और अब लॉन्च से पहले ही एक रिपोर्ट ने इसकी कीमत का खुलासा किया है। खबर है कि रियलमी 6 सीरीज भारत में 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च होगी। कंपनी ने कुछ टीज़र्स के जरिए आगामी रियलमी फोन के कुछ मुख्य फीचर्स का भी खुलासा कर दिया है। यह पुष्टी हो चुकी है कि फोन में होल-पंच डिस्प्ले होगा। इसके साथ ही रियलमी 6 सीरीज में 20x ज़ूम और 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले होगा।
 

Realme 6 Pro, Realme 6 price in India (rumoured)

रियलमी 6 की भारत में कीमत 9,999 रुपये से शुरू होगी। वहीं, दूसरी ओर रियलमी 6 प्रो के बेसिक वेरिएंट की भारत में कीमत 13,999 रुपये होगी। इस वेरिएंट में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज होगी। खबर की जानकारी एक भारतीय ब्लॉग Unbiased Blog के जरिए मिली है। रिपोर्ट पर भरोसा किया जाए तो Realme 6 और Realme 6 Pro की शुरुआती कीमत पिछले साल लॉन्च हुए Realme 5 और Realme 5 Pro की लॉन्च कीमत के समान है। हालांकि, रियलमी 5 प्रो अभी मार्केट में कम से कम 11,999 रुपये और रियलमी 5 फोन 8,999 रुपये की शुरुआती कीमत में बेचा जा रहा है।

कीमतों का दावा करने के अलावा रिपोर्ट ने रियलमी 6 और रियलमी 6 प्रो का एक रेंडर (ग्राफिक्स द्वारा बनी तस्वीर) भी साझा किया है। हालांकि इस रेंडर से मिली जानकारी हमें पहले ही फ्लिपकार्ट और Realme.com पर पोस्ट हुए आधिकारिक रेंडर से मिल चुकी है। इस रेंडर से इस बात का खुलासा जरूर होता है कि हमें यह फोन हरे और बैंगनी रंग के विकल्पों में देखने को मिल सकता है।
 

Realme 6 Pro, Realme 6 specifications (Expected)

अभी तक सामने आए आधिकारिक टीज़र्स से ये पुष्टी हो चुकी है कि Realme 6 और Realme 6 Pro में 90Hz फुल-एचडी+ डिस्प्ले दिया जाएगा। दोनों ही फोन होल-पंच डिस्प्ले के साथ आएंगे। जहां रियलमी 6 सिंगल सेल्फी कैमरा के साथ आएगा, वहीं रियलमी 6 प्रो में डुअल सेल्फी कैमरा होगा। रियलमी 6 में मीडियाटेक हीलियो जी90 चिपसेट और रियलमी 6 प्रो में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी चिपसेट दिए जाने की अफवाह है। इशके अलावा खबर है कि रियलमी 6 प्रो 30 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा और इसमें 64-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर वाला क्वाड रियर कैमरा सेटअप शामिल होगा। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Striking design
  • Decent selfie cameras
  • Good all-round performance
  • Solid battery life and quick charging
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
  • Somewhat bulky
  • Cameras could do better in low light
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Impressive performance
  • Very good battery life
  • Clean UI
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी90टी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  2. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  3. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  4. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  5. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  6. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  7. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  9. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.